फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven accused of kidnapping and raping teenage girls acquitted

Bareilly News: किशोरियों के अपहरण और दुष्कर्म के सात आरोपी दोषमुक्त

Mon, 11 May 2026 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Seven accused of kidnapping and raping teenage girls acquitted
हाफिजगंज थाना क्षेत्र से संबंधित 11 साल पुराने मामले में पॉक्सो अधिनियम की विशेष अदालत ने अपहरण और दुष्कर्म के सात आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में हाफिजगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 12 और 14 वर्षीय पुत्रियों को एक रिश्तेदार ने घर जाने के लिए टेंपो पर बैठाया था। दोनों सत्संग सुनने रिठौरा गईं थी। दोनों बेटियां घर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान लड़कियों को तलाश लिया गया। पुलिस ने राजा उर्फ गालिब, धर्मपाल, प्रेमवीर और हेमेंद्र के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोप में आरोपपत्र दाखिल किया। वहीं वीरेंद्र, नेमचंद्र और सीमा के खिलाफ अपहरण और फुसलाकर ले जाने के आरोप में चार्जशीट लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम नम्रता अग्रवाल की अदालत में चल रही थी। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह पेश किए लेकिन अभियोजन पक्ष संदेह से परे साबित करने में असफल रहा। साक्ष्यों और बयानों में गंभीर विरोधाभास था।

अदालत ने राजा उर्फ गालिब, धर्मपाल, प्रेमवीर और हेमेंद्र को अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में दोषमुक्त कर दिया। वहीं वीरेंद्र, नेमचंद्र और सीमा को अपहरण, फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट में दोषमुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed