{"_id":"6697147ae28ed9df930a991b","slug":"server-down-55-lakh-consumers-troubled-for-last-six-days-bareilly-news-c-123-1-sbly1001-122412-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर डाउन: छह दिन से साढ़े पांच लाख उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर डाउन: छह दिन से साढ़े पांच लाख उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
रघुनाथपुर पीपरी में राशन वितरण के लिए सर्वर न चलने से बैरंग लौटे उपभोक्ता। संवाद
बदायूं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं को समय से राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ता बिना राशन लिए लौट रहे हैं। कोटेदार भी परेशान हो रहे हैं। पूरे दिन बैठने के बाद भी चार-पाच लोगों को ही राशन दे पा रहे हैं। कुछ उपभोक्ता कोटेदारों पर परेशान करने का आरोप तक लगा रहे हैं।
जिले में राशन की 1400 दुकानें हैं। इन दुकानों से करीब साढ़े पांच लाख लोगों को निशुल्क में राशन का वितरण किया जाता है। शासन के निर्देश पर लोगों को निशुल्क राशन वितरण किया जाना था। आठ जुलाई से राशन वितरण शुरू हो गया लेकिन दो-तीन दिन ही ठीक से वितरण हो सका। इसके बाद में सर्वर डाउन होने से कोटेदारों और उपभोक्ताओं को परेशानी होनी लगी। अगर सर्वर सही हो तो एक दिन में एक लाख उपभोक्ता को राशन वितरित किया जा सकता है, लेकिन अभी स्थिति बेहद खराब है। एक-एक उपभोक्ता को राशन पाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। दूसरी ओर विभाग का दावा है कि थोड़ी सी समस्या है, पर करीब 45 से 50 प्रतिशत के करीब राशन का वितरण किया जा चुका है। संवाद
-- -- -- -- -- --
कोटेदार की दुकान पर बार-बार दौड़ रहे उपभोक्ता
जरीफनगर। क्षेत्र के वजीरपुर, खनुआनगला, दहगवां, रसूलपुर कला आदि गांवों में मशीन में सर्वर न आने से राशन कार्डधारकों को समय से राशन नहीं मिल पा रहा है। आए दिन लोग कोटेदार के यहां पर चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सर्वर डाउन होने की बात कहकर लौटाए उपभोक्ता
उसावां। कस्बे के राशन की दुकानों पर सर्वर सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। सुबह आठ बजे से राशन वितरण का कार्य शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक दस प्रतिशत ही राशनकार्डधारकों के अगूंठे लग पाए। कोटेदार ने बताया कि सर्वर जरा सा चलने के साथ डाउन हो जाता है। इसकी वजह से अंगूठा नहीं लग पा रहा है ।
-- -- -- -- -- -
दिन भर में 30-40 लोग ही पाते हैं राशन
उसहैत। नगर में कुल 11 वार्ड हैं। इसमें लगभग 2,000 राशन कार्ड धारक हैं, जो हर माह राशन पाते हैं। नगर में तीन कोटेदार हैं। सरकार ने बीते कुछ माह पहले ही राशन वितरण को पारदर्शी करने के उद्देश्य से हर कोटेदार को बायोमेट्रिक मशीन दी थी। हर एक कोटेदार को दिन में 150 लोगों को राशन देना होता है, लेकिन इन दिनों 30 से 40 लोग ही राशन प्राप्त कर पा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -
पॉस मशीन नहीं चलती तो लौट जाते हैं कार्डधारक
उघैती। रघुनाथपुर पीपरी के कोटेदार धीरज कुमार ने बताया कि पॉश मशीन न चलने की वजह से उपभोक्ता आकर लौट रहे हैं। यह समस्या लगभग कई दिनों से बनी हुई है। समाधान नहीं हो पा रहा है और ना ही केवाईसी का काम पूरा हो रहा है। राशन उपभोक्ता इस भीषण उमस में सुबह से लेकर शाम तक इंतजार कर लौट रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -
सर्वर में अभी कुछ दिनों से दिक्कत आ रही है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई है। जल्द ही सर्वर ठीक होने की उम्मीद है। सर्वर ठीक होते ही तेजी से वितरण कराया जाएगा।
-रमन मिश्रा, डीएसओ