फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Series of majlis started in Shia Imambaras

Bareilly News: शिया इमामबाड़ों में मजलिसों का सिलसिला शुरू

Tue, 09 Jul 2024 07:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 09 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Series of majlis started in Shia Imambaras
बरेली। मुहर्रम के पहले दिन से ही शिया समाज की अजादारी का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार को पहली मजलिस गढैया स्थित इमामबाड़ा मोहम्मद शाह में हुई। इमामबाड़ा हकीम आगा साहब, इमामबाड़ा वसी हैदर, इमामबाड़ा महबूब हुसैन, इमामबाड़ा छिद्दी मोहम्मद, दीवानखाना (छीपी टोला), इमामबाड़ा कबीर हसन में मजलिसें हुईं। आखिरी मजलिस रात में इमामबाड़ा फतेह अली शाह (काला इमामबाड़ा) में आयोजित की गई। इनमें मौलाना शम्सुल हसन खां, सैयद जैनुल हसन जैदी, गुलाम असकरी और महबूब हुसैन आदि ने खिताब किया।
विज्ञापन

अली काॅलोनी लीचीबाग में शाहनवाज हुसैन काजमी के नेतृत्व में शब्बेदारी की गई। जफर अब्बास रिजवी के अजाखाने में मजलिस हुई। अंजुमन शमशीर-ए-हैदरी, गुलदस्ता-ए-हैदरी, ऑल इंडिया गुलदस्ता-ए-हैदरी, परचम-ए-अब्बास, परचम-ए-हुसैन ने नौहाख्वानी की। जमन रिजवी, अली आलिम जैदी, नसीम हसन खां, रफत बिजनौरी ने मर्सिया ख्वानी की। ऑल इंडिया गुलदस्ता-ए-हैदरी के मीडिया प्रभारी शानू काजमी ने बताया कि पुराना शहर में अंजुमन हुसैनी कदीमी ने मजलिस, मातम व नौहाख्वानी की। महिलाओं ने भी मजलिस व मातम कर हजरत इमाम हुसैन का गम मनाया।
विज्ञापन



इमामबाड़ा गुलाम हैदर आब्दी में हसनैन रजा आब्दी की ओर से अशरा की शुरुआत की गई है। इसमें अंजुमन गुलदस्ता-ए-हैदरी ने नौहाख्वानी की। मरहूम एजाज अब्बास नकवी के अजाखाना कंघी टोला में गुलदस्ता-ए-हैदरी, इमामबाड़ा महमूद हसन नकवी में अंजुमन ऑल इंडिया गुलदस्ता-ए-हैदरी ने और डॉ असद जैदी ने नौहाख्वानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed