फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sent to Oman on the pretext of a good job, cleaned toilets there

Bareilly News: अच्छी नौकरी का झांसा देकर भेजा ओमान, वहां साफ कराए शौचालय

Fri, 09 Jun 2023 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sent to Oman on the pretext of a good job, cleaned toilets there
बरेली। एक युवक को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कबूतरबाज ने उसकी विधवा मां से रुपये ऐंठ लिए। उनके बेटे को टूरिस्ट वीजा पर ओमान भेज दिया, लेकिन उससे वहां शौचालयों की सफाई कराई गई। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कोतवाली के अहमद अली तालाब निवासी तबस्सुम ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है, वह सिलाई करके जीवनयापन करती है। तबस्सुम ने बेटे कुनाल की नौकरी लगवाने के लिए सैलानी निवासी मोहम्मद जफर से संपर्क किया। जफर ने बताया कि उसने कई लोगों की विदेश में नौकरी लगवाई है।
विज्ञापन

महिला ने बेटे को विदेश भेजने के लिए जफर के खाते में 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। साथ ही 20 हजार रुपये नकद दिए। जफर ने महिला से कहा कि कुनाल को ओमान की राजधानी मस्कट स्थित पांच सितारा होटल में हाउस कीपिंग की नौकरी मिल जाएगी। इसके बाद जफर ने कुनाल को ओमान भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुनाल को वहां हाउस कीपिंग की नौकरी तो नहीं मिली, लेकिन ओमान के जुमैरा होटल में उससे शौचालय साफ कराए गए। कुनाल ने फोन पर मां को हकीकत बताई तो तबस्सुम ने जफर से शिकायत की। जफर ने समझाया कि वह कुनाल को दूसरी जगह लगवा देगा। कुनाल अच्छी नौकरी के इंतजार में छह महीने तक ओमान रुका रहा।
बताया कि कुनाल को वेतन भी नहीं दिया गया। उसे 24 घंटे में एक बार खाना दिया जाता था। जब कुनाल ओमान में परेशान हो गया तो तबस्सुम ने पैसों का इंतजाम कर उसे वहां से बुला लिया। तबस्सुम ने जफर से 90 हजार रुपये और कुनाल का वेतन मांगा तो वह टालमटोल करने लगा।

जफर के घर जाकर तकादा किया तो उसने तबस्सुम से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। तबस्सुम का आरोप है कि जफर बिना रजिस्ट्रेशन के लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजने का काम करता है। तबस्सुम की शिकायत पर बारादरी थाने में जफर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed