फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sensational victory for Bareilly Future Gladiators

Bareilly News: बरेली फ्यूचर ग्लैडिएटर्स की धमाकेदार जीत

Thu, 25 Jun 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 25 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sensational victory for Bareilly Future Gladiators
बरेली। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में बुधवार को प्रोकेवीएच किड्स क्रिकेट लीग का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में बरेली फ्यूचर ग्लैडिएटर्स ने कानपुर पावर किंग्स को नो विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर पावर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 127 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें अमित वर्मा ने सर्वाधिक 47 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी बरेली फ्यूचर ग्लैडिएटर्स की टीम ने विहान की नाबाद 55 और सुखप्रीत सिंह की नाबाद 31 रनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत महज 17.5 ओवरों में एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

लीग के दूसरे मुकाबले में मथुरा मिनी टाइटंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 108 रन बनाए, जिसमें नभ तुषियार ने नाबाद 33 रनों की पारी खेली। नोएडा थंडर चार्जर्स की ओर से देव ठाकुर ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत कर मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। आयोजक लीग क्राफ्ट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने बताया कि लीग के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत पटेल ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सीए गगन मेहरोत्रा और लाखविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed