फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   senior engineer in Bareilly arrested for stealing railway properties 

बरेली: रेलवे की संपत्ति चोरी करने के आरोप में सीनियर इंजीनियर गिरफ्तार, खिड़की-दरवाजे बरामद

Tue, 02 Nov 2021 10:50 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 02 Nov 2021 10:50 PM IST
सार

आरपीएफ को लंबे समय से परित्यक्त रेलवे संपत्ति चोरी होने की सूचना मिल रही थी। कई बार चोरों को पकड़ने के लिए जाल भी बिछाया गया, मगर कामयाबी नहीं मिली। आरपीएफ ने एक बार फिर सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह तक कई जगह छापे मारे। 
 

विज्ञापन
senior engineer in Bareilly arrested for stealing railway properties 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे की संपत्ति चोरी करने के आरोप में आरपीएफ ने मंगलवार को बरेली के सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार और उनके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग लंबे समय से रेलवे की संपत्ति चोरी कर रहे थे। पकड़ा गया सीनियर इंजीनियर इज्जतनगर स्टेशन की बिल्डिंग के साथ रेलवे अस्पताल और कॉलोनी का काम देखता है। गिरफ्तार आरोपियों से 50 हजार की नकदी और पटरी बरामद की गई हैं। रिपोर्ट दर्ज करके इन्हें जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


आरपीएफ को लंबे समय से परित्यक्त रेलवे संपत्ति चोरी होने की सूचना मिल रही थी। कई बार चोरों को पकड़ने के लिए जाल भी बिछाया गया, मगर कामयाबी नहीं मिली। आरपीएफ ने एक बार फिर सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह तक कई जगह छापे मारे। 
विज्ञापन


इस दौरान नबावगंज के रहने वाले ठेकेदार हिम्मत सिंह, तुला शेरपुर के सोनू कबाड़ी, नवाबगंज के गांव सिथरा के नरेंद्र पाल, हाफिजगंज के चिरौंजीलाल को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों से रेल लाइन के 41 टुकड़े जब्त किए गए। ठेकेदार की निशानदेही पर टीम ने सौफुटा रोड पर प्रॉपर्टी डीलर राजेश शर्मा के नाम का बोर्ड लगे मकान से 125 खिड़की, दरवाजे बरामद किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि यह सामान रेलवे की खाली पड़ी बिल्डिंगों से चुराया गया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद आरपीएफ ने रेलवे के वरिष्ठ अभियंता रोशन लाल गंगवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय अभियंता के पास से 50 हजार रुपये भी बरामद हुए।

यह सामान हुए बरामद 
गिरफ्तार आरोपियों के पास से रेल लाइन के 41 टुकड़े, 20 गर्डर, लोहे के चार पाइप, भारी मात्रा में सरिया बरामद की गई है। आरपीएफ ने बरामद संपत्ति की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई है। 

चोरी में कई और इंजीनियरों के शामिल होने की आशंका
आरपीएफ ने रेलवे की खाली पड़ी बिल्डिंगों से संपत्ति चोरी करने के मामले में कुछ और इंजीनियरों के भी शामिल होने की आशंका जताई है। आरपीएफ के इज्जतनगर के कमांडेंट ऋषि पांडेय ने इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच और इंस्पेक्टर बरेली सिटी को जांच सौंपी है। 

रेलवे में बहुत पुराना है चोरी का खेल 
रेलवे में लौह सामग्री चोरी करने का खेल बहुत पुराना है। कई बार रेल पटरी, पेंड्रोल क्लिप समेत दूसरी चीजें चोरी करने के मामले पकड़े जा चुके हैं। 30 अक्तूबर को ही आरपीएफ ने रेलवे अधिकारियों के आउटहाउस में रहकर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले की भी जांच चल रही है। चोरी के आरोप में रेलवे इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद अब गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश की जा रही है। 


कमांडेंट आरपीएफ ऋषि पांडेय ने बताया कि लंबे समय से रेलवे की संपत्ति चोरी करने में इंजीनियरों की संलिप्तता की सूचनाएं मिल रहीं थीं। सटीक सूचना पर छापे मारे गए तो रेलवे का सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार और उनके तीन सहयोगी चोरी के माल समेत हत्थे चढ़ गए। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। चोरी में दूसरे इंजीनियरों की संलिप्तता की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed