फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Senior DCM gave instructions to open additional ticket counters

Bareilly News: सीनियर डीसीएम ने अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने के दिए निर्देश

Fri, 23 Jun 2023 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Senior DCM gave instructions to open additional ticket counters
बरेली। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बरेली जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। वह बुधवार देर रात जंक्शन पहुंचे। रात में भी उन्होंने जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के बारे में जाना। बृहस्पतिवार को जंक्शन पर पेयजल, साफ-सफाई और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, रेल नीर और भोजन की उपलब्धता को देखा। एसी वेटिंग रूप में यात्रियों से बात की। ट्रेनों के कोचों में भी व्यवस्थाओं को परखा। खाने-पीने के सामानों के स्टॉलों का जायजा लिया और भोजन की गुणवत्ता को परखा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को तय कीमत पर बेहतर गुणवत्ता का खाने-पीने का सामान मिलना चाहिए। इसको लेकर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टिकट बुकिंग विंडों पर भीड़ होने पर उन्होंने यात्री सुविधाओं के मद्देनजर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह, मनोज सिंह, इंस्पेक्टर आरपीएफ अभिषेक बिजारणियां, इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह, सीएचआई सलाउद्दीन अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed