{"_id":"6abd5af4f3d42dff000d67e7","slug":"seminar-held-on-the-occasion-of-shaheed-bhagat-singhs-birth-anniversary-bareilly-news-c-4-bly1015-978195-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हुई गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हुई गोष्ठी
Thu, 01 Oct 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नव भारत जनकल्याण समिति की ओर से बुधवार को अमर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती के उपलक्ष्य में जसोली स्थित कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उन्हें मातृभूमि की आजादी के लिए अदम्य साहस और त्याग का परिचय देने वाले सिपाही के रूप में याद किया गया। समिति के अध्यक्ष भारत मूलचंदानी ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन का एक मात्र स्वप्न देश कि स्वतंत्रता के सिवा कोई दूसरा नहीं था, जिसको उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भी पूरा किया। मात्र 23 वर्ष कि अल्पायु में देश कि खातिर हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगाना रग रग में भरे देश प्रेम को दर्शाता है। कार्यक्रम में दीपू श्रीमाली, सौरभ सक्सेना, अशोक पाल, राजेश गुप्ता, आनंद जौहरी, राजीव रस्तोगी, भूपेंद्र गुप्ता, महेश यादव, संजय कुमार शर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन