फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Self-immolation attempt at Ram Bharosa Lal Inter College

राम भरोसे लाल इंटर कालेज में आत्मदाह की कोशिश

Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Self-immolation attempt at Ram Bharosa Lal Inter College
घटना की जानकारी लेतीं स्कूल की प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

महिला कर्मचारी ने अपने ऊपर डाला मिट्टी का तेल, स्टाफ ने बचाया

विज्ञापन
बरेली। तेरह साल से रुका हुआ वेतन न मिलने पर राम भरोसे लाल गर्ल्स इंटर कालेज में महिला कर्मचारी ने आत्मदाह की कोशिश की। इससे स्कूल में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को कोतवाली ले गई लेकिन बाद में स्कूल और महिला के बीच समझौता हो गया।

बृहस्पतिवार को रामभरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक सेवानिवृत्त लिपिक पहुंचे थे। उन्हें देखकर एक महिला कर्मचारी भड़क गई। आरोप लगाया कि पिछले तेरह सालों से इन्हीं की बदौलत उसका एक महीने का वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस पर लिपिक ने भी कुछ जवाब दे दिया। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इसी बीच महिला कर्मचारी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया और आत्मदाह की कोशिश करने लगे। यह देखते ही कॉलेज में अफरातफरी मच गई और स्टॉफ के लोगों ने महिला को पकड़कर बैठा लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस कॉलेज पहुंची और महिला को थाने ले आई। महिला ने पुलिस को बताया कि 2007 में तत्कालीन प्रधानाचार्या ने मेरा एक महीने का वेतन रोका था। प्रार्थना पत्र देने के बाद भी वेतन जारी नहीं किया गया है। अगले वर्ष मेरा प्रमोशन है। वेतन रुका होने के कारण प्रमोशन में भी बाधा आ रही है। कुछ देर की बातचीत के बाद महिला और उसके पति ने कहा कि वे लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। प्रधानाचार्या नवनीत मेहता ने बताया, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने स्कूल में बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। अनुशासनहीनता के चलते उनसे तीन दिनों में जवाब मांगा गया है। बताया कि वह कई बार महिला से वेतन वाली फ ाइल लेकर आने को कह चुकी हैं लेकिन वह तक अपनी फ ाइल नहीं लाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed