{"_id":"6786c8031a91aede7c0d5e24","slug":"selection-for-state-level-gymnastics-competition-from-18-bareilly-news-c-4-lko1064-561100-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रदेश स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए चयन 18 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रदेश स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए चयन 18 से
विज्ञापन
बरेली। खेल निदेशालय की ओर से 25 जनवरी से सात फरवरी तक आयोजित आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय जिम्नास्टिक व बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तर के चयन ट्रायल शनिवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
प्रयागराज में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए शनिवार को जिला स्तर व 20 जनवरी को मंडल स्तर के चयन किए जाएंगे।प्रयागराज में होने वाली प्रदेश स्तरीय अंडर-17 सीनियर पुरुष-महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए 18 को जिला व 20 जनवरी को मंडल स्तर के चयन किए जाएंगे।
गोरखपुर में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए शनिवार को जिला व सोमवार को मंडल स्तर के चयन होंगे। गौतमबुद्ध नगर में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए शनिवार को जिला व 20 जनवरी को मंडल स्तर के चयन किए जाएंगे।
विज्ञापन
कानपुर में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के लिए 30 जनवरी को जिला व एक फरवरी को मंडल स्तर के चयन किए जाएंगे। आरएसओ जितेंद्र यादव के अनुसार, चयन ट्रायल अपराह्न दो बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। संवाद