फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seeing the girl in the lap of a woman made a noise of a child thiefSeeing the girl in the lap of a woman made a noise of a child thief

महिला की गोद में बच्ची देख मचा दिया बच्चा चोर का शोर

Thu, 08 Oct 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Seeing the girl in the lap of a woman made a noise of a child thiefSeeing the girl in the lap of a woman made a noise of a child thief
बच्ची के साथ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

महिला बोली- पति ने बच्ची के साथ पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
बरेली। संजयनगर में एक महिला की गोद में बच्ची को रोते देखकर स्थानीय लोगों ने चाइल्ड लाइन पर बच्चा चोर होने की सूचना दे दी। चाइल्ड लाइन ने पुलिस के साथ जाकर महिला और बच्ची को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने पति से पीड़ित होने की बात बताते हुए बच्ची को अपनी बेटी बताया।

चाइल्ड लाइन की कोऑर्डिनेटर कुसुम ठाकुर को बुधवार रात सूचना मिली कि संजयनगर में एक महिला भटक रही है। उसके पास छह महीने की बच्ची है। बच्ची बुरी तरह रो रही है। इससे वह महिला की नहीं लग रही है। सूचना के आधार पर चाइल्ड लाइन टीम जोगी नवादा चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंची। वहां से महिला और बच्ची को चाइल्ड लाइन ऑफिस लाया गया। महिला ने बताया कि वह नवाबगंज के गांव आकपुर की रहने वाली है। पति ने उसे मारपीट कर बच्ची के साथ घर से निकाल दिया है। उसका एक बेटा पति के पास ही है। महिला से पूछताछ के बाद नवाबगंज पुलिस को सूचना दी गई। कुसुम ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed