फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seeing his son getting trapped, he refused to file a case

Bareilly News: बेटे को फंसता देख मुकदमा दर्ज कराने से किया मना

Sat, 30 Aug 2025 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Seeing his son getting trapped, he refused to file a case
फरीदपुर। अपने ही घर में चोरी होने की झूठी सूचना देने पर फंसे पॉलिटेक्निक के छात्र के परिजनों ने चोरी होने की घटना से इन्कार करते हुए तहरीर देने से पुलिस को मना कर दिया। पुलिस गिरफ्त में बैठे छात्र को पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं, उसके पास से बरामद आभूषण पुलिस ने अपने कब्जे में रखे हैं। वहीं, दूसरे मकान में फौजी के घर पर हुई चोरी के दर्ज मुकदमे में पुलिस जांच कर रही है। छात्र के नंबर की सीडीआर पुलिस निकलवा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ओम रेजिडेंस कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति फिरोजपुर में रहते हैं। उनका बेटा कॉलोनी में बने मकान में ही रहता है। उनके मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी होने की सूचना उनके बेटे ने पुलिस को दी। जांच में उनके बेटे का ही हाथ निकला। पुलिस ने उसे ही आभूषण सहित अपनी गिरफ्त में ले लिया। बाद में परिजनों के तहरीर नहीं देने पर उसे छोड़ दिया। हालांकि इस मामले में बरामद आभूषण पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि उसी रात डी ब्लॉक में रहने वाले सेना में तैनात राजकुमार सिंह राठौड़ के घर में भी चोरी हुई थी। उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद है। राजकुमार सिंह की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके मुकदमे की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि दूसरे चोरी के मामले में जांच जारी है। छात्र के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed