{"_id":"6a95df505633d6d2c60aa643","slug":"secretary-assistant-missing-village-secretariat-in-the-grip-of-filth-bareilly-news-c-4-bly1015-957098-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सचिव-सहायक लापता, गंदगी की गिरफ्त में ग्राम सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सचिव-सहायक लापता, गंदगी की गिरफ्त में ग्राम सचिवालय
Tue, 01 Sep 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
बरेली। गांवों में बनाए गए पंचायत भवनों (ग्राम सचिवालय) पर ताले का पहरा है। ग्राम सचिव व पंचायत सहायक लापता रहते हैं। परिसर में गंदगी और बदइंतजामी का बोलबाला है। नतीजा, ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। यह हाल तब है जबकि, शासन की ओर से पंचायत भवनों पर सचिवों की उपस्थिति का आदेश है। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में सोमवार को यह हकीकत उजागर हुई।
जिले में 1,188 ग्राम पंचायतें है, जबकि महज दो सौ सचिवों की ही तैनाती है। ऐसे में एक पंचायत सचिव के पास औसतन छह ग्राम पंचायतों का प्रभार है। ऐसे में एक ही समय पर सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में उनकी मौजूदगी संभव नहीं है, लेकिन जिले में 1,155 पंचायत सहायकों की भी तैनाती है। ऐसे में सचिव भले ही मौजूद न हों, लेकिन पंचायत भवनों को रोजाना बंद रखने का कोई औचित्य नहीं है। पंचायत सहायक सचिवालय में मौजूद रहकर ग्रामीणों को जरूरी सेवाएं उपलब्ध करा सकते हैं।
सचिव की जिम्मेदारी सिर्फ दौरे करना नहीं
पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी केवल बैठकों और विकास कार्यों की निगरानी तक सीमित नहीं है। उन्हें सचिवालय में बैठकर अपने अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, विकास कार्यों की जानकारी, पेंशन, आवास, शौचालय समेत पंचायत स्तर से जुड़े ग्रामीणों के अन्य कार्यों को भी निस्तारित करने के आदेश है।
विज्ञापन
पंचायत भवन पर ताला, परिसर में डटे बेसहारा पशु
मामला 1 फोटो
भुता ब्लॉक की ग्राम पंचायत ककरा खुर्द में बने पंचायत भवन पर दोपहर एक बजे तक ताला लगा हुआ था। वहां सचिव समेत अन्य कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। परिसर में बेसहारा पशु डेरा जमाए नजर आए।
बेहटा बुजुर्ग के सचिवालय पर भी ताले का पहरामामला 2 फोटो
मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेहटा बुजुर्ग में सुबह साढ़े 11 बजे पंचायत भवन के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। यहां तैनात पंचायत सचिव प्रियदर्शन यादव ने बताया कि एक से अधिक ग्राम पंचायतों का प्रभार है। रोस्टर के अनुसार मंगलवार को गांव शिवपुरी के सचिवालय में मौजूद हैं।
सचिवालय खुला लेकिन सचिव गायब
मामला 3 फोटो
शेरगढ़ की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में दोपहर एक बजे पंचायत भवन खुला मिला, लेकिन सचिव और पंचायत सहायक मौजूद नही मिले। प्रधान प्रतिनिधि मोतीराम ने बताया सचिव सप्ताह में एक बार ही आते हैं।
पंचायत भवन पर ताला, सचिव व सहायक ने दी सफाई
मामला 4 फोटो
रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बारी खेड़ा में ग्राम सचिवालय दोपहर साढ़े बारह बजे बंद मिला। यहां तैनात सचिव राजेश कुमार ने बताया कि एक कार्य के चलते ब्लॉक कार्यालय आया हूं। सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह पंचायत सहायक ने पंचायत भवन समय पर नहीं खोला।
वर्जन
ग्राम सचिवालय समय पर खोलने के साथ ही वहां सचिव और पंचायत सहायकों को उपस्थित रहने के आदेश हैं। अगर सचिव नहीं पहुंच पा रहे हैं तो पंचायत सहायकों का सचिवालय में रहना अनिवार्य है। सचिव और पंचायत सहायक की उपस्थिति का रोस्टर तैयार कराने के साथ ही नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा। - दिनेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी