फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Second survey for Vande Bharat operations between Tanakpur and Delhi also completed.

Bareilly News: टनकपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत के संचालन के लिए दूसरा सर्वे भी पूरा

Tue, 25 Aug 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 25 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Second survey for Vande Bharat operations between Tanakpur and Delhi also completed.
बरेली। टनकपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए दूसरा सर्वे भी पूरा हो गया है। इज्जतनगर रेल मंडल के अंतर्गत अब तक कोई वंदे भारत संचालित नहीं हो रही है। वंदे भारत के संचालन के लिए काठगोदाम-दिल्ली रूट पर भी सर्वे किया गया है। हालांकि, इस रूट पर पहले से ही जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बरेली होकर मेरठ-वाराणसी, सहारनपुर-लखनऊ और देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है, लेकिन दिल्ली के लिए कोई वंदे भारत नहीं है। उत्तराखंड का गढ़वाल मंडल तो वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा है, लेकिन कुमाऊं मंडल अब भी अछूता है। जल्द ही यहां के लोगों को भी वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


टनकपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत के संचालन के लिए दूसरी बार सर्वे किया गया है। दरअसल, टनकपुर से बरेली और बरेली से चंदौसी, मुरादाबाद तक सिंगल लाइन है। इसको लेकर माथापच्ची जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो इस साल के अंत तक नई वंदे भारत का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इज्जतनगर-कटड़ा के बीच प्रायोगिक तौर पर चलेगी विशेष ट्रेन
बरेली। इज्जतनगर से चंदौसी, मुरादाबाद, अंबाला, पटियाला, फिरोजपुर, पठानकोट होते हुए श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा तक विशेष ट्रेन का संचालन प्रायोगिक तौर पर किया जाएगा। दरअसल, इस रूट पर नियमित गाड़ी का संचालन प्रस्तावित है। इससे पहले अक्तूबर के पहले सप्ताह से इस विशेष गाड़ी का संचालन शुरू करने की तैयारी है।

इज्जतनगर-गोरखपुर के बीच पहले से नियमित गाड़ी का संचालन किया जा रहा है। अब इज्जतनगर से श्रीमाता वैष्णो देवी के लिए भी गाड़ी चलाई जाएगी। बरेली होकर पंजाब, जम्मू के लिए कई गाड़ियां हैं, लेकिन ये पूर्वांचल, बिहार, बंगाल की ओर से आती हैं। ऐसे में बरेली से इन गाड़ियों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। नई गाड़ी के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed