{"_id":"66ccf9a37ec3117a33069904","slug":"second-report-of-extortion-on-bharatiya-bajrang-dal-leader-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-100811-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भारतीय बजरंग दल नेता पर रंगदारी की दूसरी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भारतीय बजरंग दल नेता पर रंगदारी की दूसरी रिपोर्ट
विज्ञापन
आंवला। भारतीय बजरंग दल के नेता पर पूर्व सभासद ने पचास हजार की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रकाश टाकिज के समीप नई बस्ती निवासी नगर पालिका पूर्व सभासद इरशाद सैफी का आरोप है कि वह रेडिमेड की दुकान व कबाड़े का कारोबार करते हैं। पिछले साल 22 नवंबर को मोहल्ला खेड़ा निवासी अमित शर्मा ने उसके मोबाइल पर कॉल करके 50 हजार प्रतिमाह की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर व्यापार बंद कराने की धमकी दी।
अभी कुछ दिनों पहले ही भूतेश्वर मंदिर रामनगर रोड स्थित ढाबा संचालक सतीश मौर्य उर्फ गब्बर ने उक्त आरोपी अमित शर्मा व उसके साथियों के खिलाफ हर महीने 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। इसके बाद उक्त आरोपी व उनके साथी शराब के नशे में ढाबे पर आकर फर्नीचर तोड़ने, गल्ले में रखे पांच हजार रुपये चुराकर मारपीट की थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद भाजपा व हिंदूवादी संगठनों ने तहसील पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। हालांकि अमित शर्मा ने भी पूर्व सभासद के खिलाफ पिछले साल मोबाइल पर बातचीत के दौरान अभद्रता करने, गालीगलौज करने व धमकी देने, नगर मेंं अवैध कटान व जुएं सट्टा कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संवाद