फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Second Lead: Chances of expanding the limits of Nagar Panchayat Fatehganj East

सेकेंड लीड : नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी के सीमा विस्तार के आसार

Tue, 21 Jan 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Second Lead: Chances of expanding the limits of Nagar Panchayat Fatehganj East
बरेली। फरीदपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने मुख्यमंत्री से मिलकर नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी के सीमा विस्तार का प्रस्ताव दिया। इसके बाद पर शासन ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। अगर रिपोर्ट अनुकूल जाती है तो शासन स्तर से सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी से लगे गांव बिलपुर की नई कॉलोनी, लेखपाल कॉलोनी, ग्राम लखनपुर व उचसिया को नगर पंचायत में शामिल किए जाने की मांग लोग काफी समय से कर रहे हैं। अब क्षेत्रीय विधायक ने इसके लिए पैरवी की है। शासन के अनुसचिव पारसनाथ ने 16 जनवरी को पत्र भेजकर डीएम से रिपोर्ट मांगी है। इसमें कहा गया है कि छह अक्तूबर 2016 के शासनादेश के अनुरूप रिपोर्ट तैयार करें। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

--
सुविधाएं बढ़ने से होगी कस्बे की तरक्की
फतेहगंज पूर्वी। नगर पंचायत के सीमा का विस्तार होने से कस्बे के विकास के मार्ग खुलेंगे। सुविधाएं बढ़ने से कस्बे की तरक्की होगी।
फतेहगंज पूर्वी की मतदाता संख्या करीब साढ़े नौ हजार है। वहीं, कुल आबादी करीब 15 हजार है। वहीं, उचसिया, लखनपुर, नई कॉलोनी, लेखपाल कॉलोनी की कुल 15 हजार आबादी की जनसंख्या नगर पंचायत में जुड़ जाएगी। इधर,
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन संजय पाठक और अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने बताया कि सीमा विस्तार होने से करीब पांच किलोमीटर स्क्वायर मीटर की जनसंख्या को लाभ मिलेगा। हालांकि नगर पंचायत की आबादी करीब दोगुनी हो जाएगी, जिसके लिए जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed