Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... पूर्वांचल, बिहार और कोलकाता जाने वाली 14 ट्रेनों में खाली हैं सीटें
त्योहारी सीजन में ट्रेनें फुल होकर चल रही हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद मंडल ने ऐसी ट्रेनों की सूची जारी की है, जिनमें सीटें खाली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जंक्शन होकर पूर्वांचल, बिहार व कोलकाता की ओर जाने वाली 14 नियमित व विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद मंडल की ओर से यह सूचना जारी की गई है।
पटना के लिए सीटों की उपलब्धता
13006 अमृतसर-हावड़ा मेल में 28 और 29 अक्तूबर को एसी प्रथम व द्वितीय श्रेणी में एक-एक व सीटें खाली हैं। 05050 अमृतसर छपरा स्पेशल में 12 अक्तूूबर को एसी तृतीय श्रेणी इकोनॉमी में पांच सीटें उपलब्ध हैं। 15623 कामाख्या एक्सप्रेस में 29 अक्तूबर को एसी प्रथम श्रेणी में एक सीट उपलब्ध है। 03224 राजगीर स्पेशल में एक नवंबर को स्लीपर श्रेणी में 178, एसी तृतीय में 31 और एसी द्वितीय में 26 सीटें उपलब्ध हैं। 22356 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में 31 अक्तूबर को एसी प्रथम श्रेणी में 12 सीटें उपलब्ध हैं।
गोरखपुर के लिए भी सीटें खाली
04010 सीतामढ़ी स्पेशल में 31 अक्तूबर को स्लीपर में 32, एसी तृतीय इकोनॉमी में 60, एसी तृतीय में 30, सात नवंबर को स्लीपर में 20, एसी तृतीय इकोनॉमी में 60 व एसी तृतीय में 32 सीटें उपलब्ध हैं। 04829 गोरखपुर स्पेशल में 31 अक्तूबर को स्लीपर में 278, एसी तृतीय में 163 व सात नवंबर को स्लीपर में 319, एसी तृतीय में 183 सीटें उपलब्ध हैं। 05302 मऊ स्पेशल में 31 अक्तूबर को एसी तृतीय इकोनॉमी में 44, एसी तृतीय में 128 और एसी द्वितीय में 38 सीटें, सात नवंबर को एसी तृतीय इकोनॉमी में 44, एसी तृतीय में 129 और एसी द्वितीय में 38 सीटें उपलब्ध हैं।
04022 गोरखपुर स्पेशल में 31 अक्तूबर को एसी तृतीय में 337, एसी द्वितीय में 59 व एसी प्रथम में 16 सीटें और सात नवंबर को एसी तृतीय में 337, एसी द्वितीय में 62 व एसी प्रथम में 18 सीटें उपलब्ध हैं। 04314 मुजफ्फरनगर स्पेशल में 12 अक्तूबर को एसी तृतीय में 14, 26 अक्तूबर को एसी तृतीय में 178, एसी द्वितीय में 19 और एसी प्रथम में तीन सीटें उपलब्ध हैं। 15006 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस में 30 अक्तूबर को एसी प्रथम में तीन सीटें उपलब्ध हैं। कोलकाता के लिए 13010 दून एक्सप्रेस में तीन व 11 नवंबर को एसी प्रथम में एक-एक सीटें उपलब्ध हैं।
वंदेभारत में भी सीटें खाली
22546 देहरादून-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस में 21 अक्तूबर को चेयरकार में 229, एग्जीक्यूटिव क्लास में 25, 22 को चेयरकार में 96, 23 को चेयरकार में 128, 24 को चेयरकार में 222 व एग्जीक्यूटिव क्लास में दो, 25 को चेयरकार में 44 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 10, 28 को चेयरकार में 299 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 21, 29 को चेयरकार में 285 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 29, 30 को चेयरकार में 359 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 25, 31 को चेयरकार में 356 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 27 सीटें उपलब्ध हैं।
22490 मेरठ-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस में 16 अक्तूबर को चेयरकार में 227 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 10, 26 को एग्जीक्यूटिव क्लास में 12, 27 को चेयरकार में 186 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 25, 29 को चेयरकार में 193 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 19, 30 को चेयरकार में 109 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 24, 31 को चेयरकार में 191 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 19 सीटें खाली हैं।