फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Regular trains passing through Bareilly are ful, seats are vacant in special trains

Railway News: बरेली होकर गुजरने वाली नियमित ट्रेनें ठसाठस, विशेष गाड़ियों में सीटें खाली

Mon, 03 Nov 2025 08:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 03 Nov 2025 08:39 AM IST
सार

त्योहार संपन्न हो गए हैं, लेकिन नियमित ट्रेनें अभी भी फुल होकर चल रही हैं। कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। हालांकि विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन
Regular trains passing through Bareilly are ful, seats are vacant in special trains
बरेली जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल और बिहार की ओर से आने वाली नियमित ट्रेनें अब भी ठसाठस होकर चल रही हैं, जबकि विशेष गाड़ियों में सीटें खाली हैं। नियमित के मुकाबले विशेष गाड़ियों को यात्री कम महत्व दे रहे हैं। इसका एक कारण इन गाड़ियों का ज्यादा किराया और दूसरा इनकी लेटलतीफी है।

विज्ञापन


रेलवे ने पिछले साल के मुकाबले इस बार बरेली होते हुए ज्यादा विशेष गाड़ियों का संचालन किया। इसके बावजूद व्यवस्था नहीं संभली। कन्फर्म टिकट और फिर ट्रेनों में सीट पाने के लिए मारामारी की स्थिति रही। दीपावली से 10 दिन पहले शुरू हुआ मारामारी का यह सिलसिला अब भी जारी है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि त्योहार भले निपट गए हों, लेकिन अब सहालग का सीजन शुरू हो गया है। दूसरी ओर कई विभागों की भर्ती परीक्षा भी हो रही हैं। इस कारण ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा है। इसी के मद्देनजर कुछ ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों में खाली हैं सीटें 
04607 छपरा-अमृतसर विशेष गाड़ी में 10, 13 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी में सीटें खाली हैं। 03678 गोरखपुर-धनबाद विशेष गाड़ी में तीन व 10 नवंबर को स्लीपर श्रेणी में सीटें खाली हैं। 04449 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी में 17 व 19 नवंबर को स्लीपर श्रेणी में सीटें खाली हैं। 05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष गाड़ी में 12 व 13 नवंबर को स्लीपर श्रेणी में सीटें खाली हैं।

05301 मऊ-अंबाला विशेष गाड़ी में छह व 13 नवंबर को, 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली विशेष गाड़ी में सात व 14 नवंबर को, 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष गाड़ी में सात व 14 नवंबर को, 04015 सीतामढ़ी-आनंद विहार विशेष गाड़ी में आठ, नौ व 10 नवंबर को, 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी में आठ व 15 नवंबर को सभी श्रेणियों में सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed