फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seats available in trains to Punjab, Delhi and Gorakhpur

Bareilly News: पंजाब, दिल्ली व गोरखपुर की ट्रेनों में सीटें उपलब्ध

Tue, 28 Oct 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Seats available in trains to Punjab, Delhi and Gorakhpur
बरेली। पंजाब, दिल्ली सहित गोरखपुर के लिए जाने वाली ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए सीटों की उपलब्धता वाली ट्रेनों की सूची जारी की है। इस सूची में बरेली होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

छपरा-अमृतसर के बीच चलने वाली 05049 पूजा विशेष ट्रेन में सात नवंबर को एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 181 सीटें उपलब्ध हैं। 04607 पूजा विशेष गाड़ी में 10 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी में 368 सीट उपलब्ध हैं। मऊ-अंबाला कैंट 05301 पूजा विशेष गाड़ी में छह नवंबर को एसी द्वितीय में 81, एसी तृतीय में 262, एसी तृतीय इकोनॉमी में 28 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

05005 बढ़नी-अमृतसर पूजा विशेष में पांच नवंबर को शयनयान में 47, 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली पूजा विशेष ट्रेन में आठ नवंबर को एसी प्रथम में 18, एसी द्वितीय में 71, एसी तृतीय में 339 और शयनयान में 169 सीट उपलब्ध हैं। 04015 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस पूजा विशेष ट्रेन में छह नवंबर को एसी द्वितीय में चार, एसी तृतीय में एक और शयनयान में 81 सीटें, सात नवंबर को शयनयान में 292 बर्थ, आठ नवंबर को शयनयान में 405 और नौ नवंबर को एसी द्वितीय में 19, शयनयान में 537 सीटों की उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

04009 सीतामढ़ी-दिल्ली पूजा विशेष ट्रेन में सात नवंबर को एसी प्रथम में 16, एसी द्वितीय में 57, एसी तृतीय में 85, एसी तृतीय में 231 और शयनयान में 232 सीटें उपलब्ध हैं। 04830 गोरखपुर-जोधपुर पूजा विशेष गाड़ी में सात नवंबर को एसी द्वितीय में 22, उसी तृतीय में 95 सीटें मौजूद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed