फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seats available in 14 special trains including Chhapra-Anand Vihar

Special Trains: छपरा-आनंद विहार समेत 14 विशेष ट्रेनों में सीटें उपलब्ध, फटाफट करा लें टिकट

Wed, 01 May 2024 08:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 May 2024 08:00 AM IST
सार

बरेली होते हुए रेलवे 60 से ज्यादा विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। सभी ट्रेनों में तेजी से टिकटों की बुकिंग हो रही है। पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली 14 विशेष ट्रेनों में अभी भी सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन
Seats available in 14 special trains including Chhapra-Anand Vihar
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

नियमित ट्रेनों में भले ही कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा हो, लेकिन गोरखपुर-आनंद विहार, छपरा-आनंद विहार, गोरखपुर-अमृतसर, छपरा-अमृतसर समेत 14 विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं। इन ट्रेनों में अलग-अलग तारीखों में सभी श्रेणियों में कंफर्म टिकट मिल रहे हैं। बरेली होते हुए रेलवे 60 से ज्यादा विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। विशेष ट्रेनों में भी तेजी से सीटें फुल हो रही हैं। जिन 14 ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं उनमें भी कुछ तारीखों में सीटों की संख्या सीमित है।

विज्ञापन


गोरखपुर से पांच और 12 मई को चलने वाली 05023 गोरखपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन की क्रमश: एसी द्वितीय श्रेणी में 72, तृतीय 487, एसी द्वितीय श्रेणी में 77, तृतीय श्रेणी में 603 और चेयरकार में 166 सीटें उपलब्ध हैं। सात और 14 मई को वाराणसी से चलने वाली 05047 बनारस-आनंद विहार विशेष ट्रेन की एसी तृतीय श्रेणी में 720 और 806 सीटें उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन


छपरा से आठ मई को चलने वाली 05115 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 40, तृतीय श्रेणी में 191 और 15 मई को 50, 241 सीटें उपलब्ध हैं। आठ मई को गोरखपुर से चलने वाली 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष ट्रेन की एसी तृतीय श्रेणी में 81, द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 325 और 15 मई को 290, 514 सीटें उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छपरा-अमृतसर में भी सीटें रिक्त
छपरा से 10 मई को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में आठ सीट उपलब्ध हैं। गोरखपुर 10 मई को चलने वाली 04517 गोरखपुर-चंडीगढ विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 80, तृतीय श्रेणी 280 और द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 145 सीट उपलब्ध है। आठ मई को चलने वाली 04309 गोरखपुर-देहरादून विशेष ट्रेन की द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 110 सीटें उपलब्ध हैं।

बरेली होते हुए राजस्थान की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी सीटें उपलब्ध हैं। टनकपुर से एक, तीन और छह मई को चलने वाली 05097 टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन की एसी एसी द्वितीय श्रेणी में 10, तृतीय में 105, एसी द्वितीय श्रेणी में 18, तृतीय में 60 और एसी द्वितीय श्रेणी में 12, तृतीय में 121 के अलावा स्लीपर श्रेणी में 140 सीटें उपलब्ध हैं। 

पांच और 12 मई को चलने वाली 05045 लालकुंआ-राजकोट विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 47, तृतीय 191, स्लीपर में 30 और एसी द्वितीय में 29, तृतीय में 213 बर्थ, शयनयान में 213 सीटें उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed