Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Search intensifies for Saddam's second car and benami properties

Bareilly News: सद्दाम की दूसरी कार और बेनामी संपत्तियों की तलाश तेज

Thu, 10 Oct 2024 06:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Search intensifies for Saddam's second car and benami properties
बरेली। माफिया अशरफ के काले धंधों का हिसाब-किताब रखने वाला उसका साला सद्दाम बेशुमार संपत्तियों का मालिक बताया जाता है, पर उसकी ज्यादातर संपत्तियां दूसरों के नाम पर हैं। सद्दाम की एक कार कुर्क करने के बाद एसपी उत्तरी के नेतृत्व में टीम उसकी दूसरी कार सहित अन्य बेनामी संपत्तियों की पड़ताल में जुट गई है। अभिलेखों व बैंक खातों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

अब्दुल समद उर्फ सद्दाम बेहद चालाक है। उसने लग्जरी कार भी अपने नाम पर नहीं ली थी, पर किस्तें जमा करने की वजह से वह फंस गया। सूत्र बताते हैं कि बरेली में तीन साल गुजारने वाले सद्दाम ने काली कमाई का काफी हिस्सा प्रॉपर्टी में निवेश किया है, पर उसके नाम की संपत्तियां नहीं मिल पा रही हैं। सूत्र बताते हैं कि उसने गुर्गों व मिलने वालों के नाम से संपत्तियां खरीदी हैं।
विज्ञापन

सद्दाम का खास गुर्गा लल्ला गद्दी उसे बरेली में हर सुविधा उपलब्ध कराता था। सद्दाम के कहने पर लल्ला गद्दी ने जेल में बंद अशरफ की काफी मदद की थी। लल्ला गद्दी ने प्राॅपर्टी डीलर गुड्डू उर्फ फरहद से सद्दाम की मुलाकात कराई थी। फरहद ने मुंशीनगर क्षेत्र में सद्दाम को जमीन दिखाई थी। सद्दाम के खाते से गुड्डू के खाते में लेनदेन की बात भी सामने आई थी। लल्ला ने अपने गुर्गे फुरकान की मुलाकात भी सद्दाम से कराई थी। फुरकान ने भी कुछ भूखंड सद्दाम को दिखाए थे। सद्दाम प्रॉपर्टी के धंधे में बड़ा निवेश करना चाहता था। इसलिए कमीशन और मुनाफे के लिए लल्ला गद्दी और उसके गुर्गे सद्दाम व अशरफ की मदद करते थे। आशंका है कि सद्दाम ने अपने किसी गुर्गे के नाम पर शहर में जमीन खरीदी है। यह जमीन लल्ला गद्दी, गुड्डू और फुरकान की जानकारी में है। इस तरह की संपत्तियों को गैंगस्टर के तहत जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी कार भी प्रयागराज में पंजीकृतबिथरी पुलिस डेढ़ महीने पहले प्रयागराज से सद्दाम की लग्जरी कार को जब्तकर बरेली लाई थी, जिसे डीएम ने कुर्क कर दिया। अब वह सरकारी संपत्ति हो चुकी है। कार सद्दाम के गुर्गे तहफीज अहमद के नाम से फाइनेंस कराई गई थी। इसके अलावा सद्दाम के पास एक सफेद रंग की कार पहले से थी। यह कार सद्दाम ने अपने ही नाम से खरीदी थी। यह कार प्रयागराज परिवहन कार्यालय में सद्दाम के असली नाम अब्दुल समद नाम पर दर्ज है। कार में सद्दाम के गुर्गे बैठकर शहर में घूमते थे। यह कार अक्सर जेल के आसपास देखी जाती थी। अब पुलिस को सद्दाम की इस कार की भी तलाश है।
उमेशपाल हत्याकांड से पहले कटा था दूसरी कार का चालान
सद्दाम की दूसरी कार पर दो चालान हैं। इनमें ब्लैक फिल्म लगाने का एक चालान 13 जनवरी 2020 को हुआ है, जबकि दूसरा चालान दो फरवरी 2023 को दो हजार रुपये का प्रयागराज में रेड लाइट जंप का है। बता दें कि 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में ही उमेश पाल की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। इस लिहाज से हत्या से पहले सद्दाम प्रयागराज में ही था।

बैंक खातों की पड़ताल से खुलेगा राज
पुलिस अब सद्दाम के 11 गुर्गों के बैंक खातों और राजस्व अभिलेखों को खंगाल रही है। यह पड़ताल की जा रही है कि बीते तीन-चार साल में उनकी हैसियत में बड़ा बदलाव तो नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक सद्दाम ने गुर्गों के नाम से चल व अचल संपत्ति खरीदी है। सद्दाम ने किस क्षेत्र में कितना निवेश किया है, बैंक खातों से हुए लेन-देन से इसका खुलासा हो सकता है। अवैध लेनदेन या हैसियत से ज्यादा संपत्ति खरीदने व होने पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत उसे कुर्क करेगी।

अमर उजाला ब्यूरो

--
सद्दाम और उसके करीबियों की संपत्तियों व अभिलेखों की जांच की जा रही है। अवैध या अनधिकृत लेनदेन की पुष्टि होने पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। मुकदमे में नए आरोपी भी शामिल किए जा सकते हैं। सद्दाम की दूसरी कार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। - नितिन कुमार, सीओ हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed