फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sdm

आरएन टैगोर कॉलेज में एसडीएम का छापा

Sun, 01 Mar 2015 02:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 01 Mar 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम पर की गई नकल की शिकायत पर एसडीएम सदर मनीष नाहर ने शनिवार को कैंट के आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में छापा मारा। इस दौरान यहां दोपहर की पाली में इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। एसडीएम ने करीब एक घंटे तक परीक्षा केंद्र पर सभी कक्षों में परीक्षार्थियों की तलाशी कराई लेकिन कुछ नहीं मिला। डीआईओएस ने सचल दस्ते को भी इस केंद्र पर भेजा जो परीक्षा कराने तक यहां जमा रहा।
विज्ञापन

इसी तरह कुछ और केंद्रों पर समय से पहले पेपर खुलने की शिकायत पर सचल दस्ते को रवाना किया गया। इंटर की परीक्षा में नकल की सूचनाएं मिलती रहीं। एसडीएम आंवला ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक माया निरंजन ने भी शहर में एमबी इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस डॉ. आशुतोष भारद्वाज ने नवाबगंज के भगवती इंटर कॉलेज और एसएसटी इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इन पर उन्होंने परीक्षार्थियों की तलाशी कराई। जीजस मैरी और राजकीय इंटर कॉलेज के केंद्र पर भी उनके सचल दस्ते ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इंसेट...
1909 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे

सुबह की पाली में हुई हाईस्कूल की गुजराती, बांग्ला, नेपाली आदि भाषाओं के अलावा इंटर सैन्य विज्ञान द्वितीय पेपर में 189 में से 11 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे और दूसरी पाली में हुई इंटर रसायन विज्ञान प्रथम पेपर में 19981 परीक्षार्थियों में से 1898 गैरहाजिर रहे। कहीं भी कोई नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed