{"_id":"6ab190bd68b4b503f60c2ab4","slug":"scuffle-breaks-out-between-team-and-ration-dealer-over-recovery-of-outstanding-electricity-bills-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103498-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बकाया बिजली बिल वसूली पर टीम व कोटेदार के बीच हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बकाया बिजली बिल वसूली पर टीम व कोटेदार के बीच हुई मारपीट
Tue, 22 Sep 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
भुता/कुआंडांडा। गांव डांडिया सितब राय में सोमवार को बकाया बिजली बिल की वसूली पर बिजली निगम की टीम और एक कोटेदार के बीच मारपीट हो गई। इसका वीडियो वायरल है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लाइनमैन मुख्तियार सिंह और प्रशांत अपनी टीम के साथ गांव में बकाया बिजली बिल वसूलने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने कोटेदार राजपाल से बिल जमा करने के लिए कहा। इस पर राजपाल ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान राजपाल की बेटी भी आकर धक्का-मुक्की करने लगी। कुआंडांडा के जेई अफजल ने राजपाल और उनकी बेटी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना भुता में तहरीर दी है। वहीं, कोटेदार ने आरोप लगाया कि गलत आया था। उसको बिजली घर जाकर जमा करेंगे लेकिन टीम नहीं मानी और बिल जमा करने के लिए कहा। इस पर मारपीट हुई। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।