Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scorching heat, long queues in OPD

Bareilly News: झुलसा रही गर्मी, ओपीडी में लंबी हुई कतार

Fri, 22 May 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat, long queues in OPD
बरेली। चटक धूप से पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। इससे अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की कतार लग रही है। बृहस्पतिवार को भी भीषण गर्मी से राहगीर जूझते दिखे। मौसम विभाग ने तीन दिन तक लू और गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह धूप के साथ हुई और चढ़ते दिन के साथ तपिश बढ़ती गई। सुबह दस बजे के बाद घर से निकलना भी मुश्किल रहा। बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले। जो जहां था, वहीं ठंडा पानी और छांव खोजता नजर आया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। ढलती शाम के साथ मौसम का मिजाज नर्म होने लगा। शाम सात बजे से लोगों को राहत मिली। हालांकि, उष्मीय विकिरण से रात में भी उमस हावी रही। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, 25 मई तक गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम पारा भी दो डिग्री बढ़त के बाद 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर 60 से 80 फीसदी के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार और त्वचा रोगों के मरीज बढ़े
गर्मी में पसीने से तरबतर लोग त्वचा रोगों की चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञ यश गंगवार के मुताबिक, ज्यादा देर गंदे या पसीने से भीगे तंग कपड़े पहनने से फंगस पनपने लगते हैं जो रोग की वजह बनते हैं। इसलिए सुबह-शाम नहाना चाहिए। फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक, ओपीडी में डिहाइड्रेशन के साथ बुखार, जुकाम के मरीज भी बढ़े हैं। लू के लक्षण जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, दौरे या बेहोशी हो तो डॉक्टर से मिलें। गर्भवतियों को धूप से बचना चाहिए।

बचाव के उपाय
- दोपहर में ज्यादा देर धूप में न रहें। ढीले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- सिर को कपड़े, टोपी, छाते से ढकें। ओआरएस, तरल पदार्थ का सेवन करें।
- धूप में खेती, खनन व श्रम वाले अन्य कार्य न करें।
- शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, ताजा खाना खाएं।
- बच्चों, पालतू पशुओं को वाहन में न छोड़ें। दोपहर 12 से तीन बजे तक छांव में रहें।
- तबीयत बिगड़े तो डॉक्टर के परामर्श पर दवा खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed