{"_id":"63d5077da38a125ec93626d7","slug":"scooty-rider-stole-pet-dog-from-shop-in-bareilly-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुकान से पालतू कुत्ता चुरा ले गए स्कूटी सवार, दुकानदार ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुकान से पालतू कुत्ता चुरा ले गए स्कूटी सवार, दुकानदार ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 28 Jan 2023 05:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Jan 2023 05:01 PM IST
सार
बरेली में एक पालतू कुत्ता चोरी का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर दुकान पर आया युवक पालतू कुत्ते को स्कूटी से बांधकर घसीट ले गया। लोगों ने स्कूटी रोककर कुत्ते को छुड़ा तो दो युवक उपचार के बहाने कुत्ता लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
कैंट थाना , बरेली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एक दुकानदार का लेब्राडोर नस्ल का पालतू कुत्ता चोरी हो गया। इस मामल में एक नामजद व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दुकानदार के मुताबिक आरोपी युवक उनकी कैंटीन पर आया था और कुत्ते के गले में बंधी रस्सी को स्कूटी से बांध लिया। इसके बाद घसीट ले गया।
विज्ञापन
लाल फाटक बालाजी धाम निवासी कैलाशनाथ ने बताया कि उन्होंने अपना लेब्राडोर नस्ल का कुत्ता अपनी कैंटीन के सामने बांध रखा था। कैंटीन पर चनेहटा निवासी विमल आया और मैगी बनाने को कहा। कैलाश मैगी बनाने लगे तो विमल कुत्ते को अपनी स्कूटी में बांधकर घसीटते हुए ले गया।
विज्ञापन
बीआई बाजार में लोगों ने विमल के चंगुल से कुत्ते को छुड़ाया। तभी मौके पर पहुंचे दो लोग कुत्ते का इलाज कराने के बहाने उसे स्कूटी पर लेकर भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। कैलाश ने पुलिस को फुटेज सौंपकर कार्रवाई की मांग की। विमल पटेल और अज्ञात युवकों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन