फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   schools closed due to heavy rain with thunder in Bareilly

बरेली में मूसलाधार बारिश: गरज-चमक के साथ जमकर बरसे बदरा, खराब मौसम के चलते स्कूलों में छुट्टी

Sat, 23 Sep 2023 12:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 12:51 PM IST
सार

बरेली में शनिवार सुबह गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। देहात क्षेत्र की अपेक्षा शहर में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। खराब मौसम के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
schools closed due to heavy rain with thunder in Bareilly
बारिश में भीगते हुए स्कूल से लौटे छात्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। शनिवार सुबह जिलेभर में गरज चमक के साथ बारिश हुई। देहात क्षेत्र की अपेक्षा शहर में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। पॉश इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन


खराब मौसम के चलते डीएम के आदेश पर कक्षा एक से आठ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। कल रविवार है, ऐसे में सोमवार को स्कूल खुलेंगे। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 28 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन

 

लखीमपुर में मौसम के अलग रंग 

लखीमपुर खीरी में मौसम ने शनिवार को अपना अलग रंग दिखाया। सुबह मौसम साफ रहा। सुबह 10 बजे तक धूप खिली रही, लेकिन 10:30 बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और 11 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक तेज बारिश होने के बाद फिर धूप निकल आई। इसके बाद कभी बादल छाए तो कभी धूप निकली। बरसात के बाद भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed