{"_id":"65cd4170b793d38fe30b6404","slug":"schoolgirl-goes-missing-family-alleges-kidnapping-nawabganj-news-c-181-1-sbly1012-100915-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूल गई छात्रा लापता, परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूल गई छात्रा लापता, परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप
Thu, 15 Feb 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज। भुता थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 10 की छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य का कहना है कि मोबाइल फोन पर कॉल करके एक व्यक्ति ने खुद को छात्रा का चाचा बताकर छुट्टी देने के लिए कहा। इसके बाद छात्रा को छुट्टी दे दी गई थी।
छात्रा की मां ने बताया कि मंगलवार को बेटी स्कूल गई थी। छुट्टी होने के समय जब उसका भाई लेने गया तो वह नहीं मिली। जानकारी करने पर बताया गया कि प्रधानाचार्य के मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति की कॉल आई थी। उसने खुद को छात्रा का चाचा बताया। कहा कि उसकी चाची बुला रही हैं। इसके बाद छात्रा को छुट्टी दे दी गई। वह घर नहीं पहुंची इसकी जानकारी नहीं है।
घर लौटकर छात्रा के भाई ने परिजनों को जानकारी दी। जिस नंबर से प्रधानाचार्य के मोबाइल फोन पर कॉल आई थी उस पर जब दोबारा से कॉल की गई तो नंबर स्विच ऑफ आया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता न चलने पर परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।