फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   School owner attacked in front of Kotwali gold chain robbery alleged in Bareilly

बरेली: कोतवाली के सामने स्कूल संचालक पर हमला, सोने की चेन लूटने का आरोप, लेखपाल समेत तीन पर रिपोर्ट

Wed, 16 Sep 2026 04:57 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 16 Sep 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
School owner attacked in front of Kotwali gold chain robbery alleged in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बरेली में शाहजहांपुर निवासी स्कूल संचालक सोमेश यादव पर शनिवार रात कोतवाली के सामने हमला हुआ। उन्होंने बरेली सदर तहसील के लेखपाल समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इसे एक्सीडेंट के बाद दो पक्षों की तकरार बता रही है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर निवासी सोमेश यादव ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट कराई है कि वे शनिवार को अपनी पत्नी और बेटी के साथ फिल्म देखने बरेली आए थे। रात 11 बजे वह पंचर बनवाने के लिए कोतवाली के सामने दुकान पर पहुंचे। जब सोमेश कार मोड़ने लगे, तभी एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सामने से आई। 
विज्ञापन


आरोप है कि कार सवार युवकों ने गालीगलौज की। विरोध करने पर तीनों पीटने लगे। आरोप है कि पत्नी और बेटी के सामने ही आरोपियों ने दो तोले की सोने की चेन तोड़ ली और भाग गए। सोमेश यादव ने एक वीडियो वायरल कर बताया कि हमला करने वालों में पंकज सक्सेना और लेखपाल वरुण सक्सेना समेत तीन लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि शनिवार रात कार टकराने पर दोनों पक्ष में विवाद हुआ था। चूंकि सोमेश के साथ परिवार की महिलाएं थीं तो उनकी तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। लूट का आरोप सही नहीं लग रहा है। कैमरों से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed