फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   School is not capable of conducting board examinations, Principal is giving representation

Bareilly News: बोर्ड परीक्षाएं कराने में विद्यालय सक्षम नहीं, प्रधानाचार्य दे रहे प्रत्यावेदन

Wed, 13 Nov 2024 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
School is not capable of conducting board examinations, Principal is giving representation
बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 132 केंद्रों की सूची जारी हो चुकी है। अब कई विद्यालयों की ओर से अलग-अलग कारण बताते हुए परीक्षाएं कराने में खुद को असक्षम बताया जा रहा है। इन स्कूलों में मानक अनुरूप सुविधाएं नहीं हैं, कहीं केंद्र दूर बनाए गए हैं तो किसी में अधिक विद्यार्थियों को बैठाने की क्षमता ही नहीं है।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में प्रधानाचार्य प्रत्यावेदन दे रहे हैं। बालिका इंटर कॉलेज ने बालकों का केंद्र बनने पर आपत्ति जताई। वहीं, जीटीआर इंटर कॉलेज का केंद्र 25 किलोमीटर और हवलदार अब्दुल हमीद का केंद्र लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर बनाया गया है। ऐसे भी स्कूल है, जिनमें विद्यार्थियों को बैठाने की जगह कम है और विद्यार्थी अधिक अलॉट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों में कम हुए 5,145 परीक्षार्थी
जिले में वर्तमान सत्र में 92,021 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पिछले सत्र में यह आंकड़ा 97,166 था। इस बार 5145 विद्यार्थी पिछले वर्ष से कम हो गए हैं। हाईस्कूल के 50,112 और इंटरमीडिएट के 41,909 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 27,769 छात्र, 22,342 छात्राएं और एक ट्रांसजेंडर पंजीकृत है। इंटरमीडिएट में 23,211 छात्र और 18,698 छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed