फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scheduled Caste woman alleges rape, three named

Bareilly News: अनुसूचित जाति की महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, तीन नामजद

Thu, 16 Jul 2026 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 16 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste woman alleges rape, three named
बहेड़ी। अनुसूचित जाति की महिला ने निवर्तमान प्रधान के बेटे समेत तीन लोगों पर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अनुसूचित जाति की है। छह जुलाई की दोपहर उसका मूक-बधिर पति मजदूरी करने गया था। वह अपने गैस के कनेक्शन के लिए निवर्तमान प्रधान की एजेंसी पर गई थी। वहां अजय, शिवम व तेजपाल उर्फ गुड्डू मौजूद थे। उसने निवर्तमान प्रधान के पुत्र तेजपाल से गैस कनेक्शन के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मेरी मां घर पर नहीं हैं, तुम बाद में आ जाना।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला वहां से जाने लगी तो गुड्डू के उकसावे पर अजय और शिवम ने उसे दबोच लिया। दोनों घसीटते हुए उसे शिवम के घर ले गए और तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसका वीडियो बना लिया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने शिवम और अजय को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी टीम लगाई गई है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी
---
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली असम की महिला बयान से मुकरी
भोजीपुरा। सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली असम की महिला ने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया। वह अपने बयान से मुकरते हुए शिकायत वापस लेने के लिए पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। इससे दुष्कर्म के आरोपी बच गए हैं। सीओ देवेश सिंह का कहना है कि मामले में अब अंतिम रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।

असम की महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 10 जुलाई को वह अपने दो बच्चों के साथ रुद्रपुर से बरेली आ रही थी। बच्चों को खाना खिलाने लिए वह जादौंपुर में रुकी। यहां उसकी मुलाकात जादौंपुर के परवेज व शकील से हुई। दोनों उसे एक निजी मेडिकल कॉलेज के समीप होटल में ले गए। बच्चों को चीज दिलाने भेज दिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया, लेकिन उसने मना कर दिया। तीन दिन तक चली रस्साकसी के बाद महिला अपने बयानों से मुकर गई। शिकायत भी वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed