फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scam in swachch Bharat Mission

स्वच्छ भारत मिशन को बना डाला बजट सफाई अभियान

Mon, 07 May 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 07 May 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
Scam in swachch Bharat Mission
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : SELF
पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में गंदगी का सफाया तो नहीं हो पा रहा लेकिन करोड़ों रुपये का बजट जरूर साफ किया जा रहा है। मिशन पूरा होने में सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि शौचालय के निर्माण के लिए दिए जा रहे 12 हजार रुपये के अनुदान पर अफसरों से लेकर ग्राम प्रधान तक सभी की नजर लगी हुई है। यह पैसा अगर प्रधान और सेक्रेटरी को दिया जाए तो वे खराब ईंट और कम सीमेंट लगाकर घटिया निर्माण करा दे रहे हैं। अधिकारी लाभार्थी को यह रकम इसलिए नहीं देना चाहते क्योंकि उन्हें शक है कि लाभार्थी इसे टॉयलेट बनाने में खर्च ही नहीं करेगा। बहरहाल दोनों ही हालत में मिशन की रकम को चूना लग रहा है। यही वजह है कि जिले को ओडीएफ बनाने का अभियान अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

जिले को अक्तूबर तक खुले में शौच मुक्त करना है। इसके लिए मुहिम तो चलाई जा रही हैं, लेकिन वह अपने मुकाम तक पहुंचने से पहले ही फुस्स हो रही है। अभियान के असफल होने की कई वजह सामने आ रही है। दरअसल पंचायत राज विभाग शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार की मदद दो तरह से देता है। पहला तो यह कि विभाग सीधे ग्राम पंचायत के खाते में धनराशि स्थानांतरित कर दे और प्रधान व सेक्रेटरी मिलकर लाभार्थियों के शौचालय बनवाएं। इसमेें दिक्कत यह है कि बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें कमीशनबाजी के चलते प्रधानों ने शौचालय बनवाने में ईंट, सीमेंट सहित अन्य निर्माण सामग्री बेहद घटिया और मानक से काफी कम लगाई है। इसके अलावा प्रधान और सेक्रेटरी की लापरवाही से बड़ी संख्या में शौचालय निर्माण भी अधूरे पड़े होने से उनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन

दूसरी ओर अधिकारी इस रकम को सीधे लाभार्थी के खाते में भेजना नहीं चाह रहे हैं क्योंकि उन्हें इसमें संदेह है कि लाभार्थी कहीं रकम निकालकर अपनी दूसरी जरूरतों पर न खर्च कर डाले। ऐसे भी तमाम मामले हैं, जिसमें लाभार्थियों के खातों में पैसा जारी होने के बावजूद उन्होंने शौचालयों के निर्माण ही नहीं कराए हैं। खास बात यह है कि ऐसे एक भी मामले में प्रशासन लाभार्थियों से अब तक कोई वसूली भी नहीं कर सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


33 हजार टॉयलेट बनाने का लक्ष्य, 20 फीसदी भी नहीं बने
प्रशासन ने अप्रैल में एक करीब हजार गांवों में 33 हजार शौचालय बनवाने का विशेष अभियान चलाया था। इसके लिए जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को जुटा दिया था। इसके बावजूद शौचालय के नाम पर लाभार्थियों के घरों में गड्ढे ही खुद सके हैं। इसमें लोगों के साथ जानवर भी गिर रहे हैं। करीब 80 शौचालयों के निर्माण न पूरे हो पाने से इस अभियान को तगड़ा झटका लगा है। 


अब लाभार्थी के खाते में जाएगी रकम 
ग्राम पंचायत निधि में भेजी गई धनराशि से शौचालय निर्माण की प्रगति अच्छी नहीं मिल सकी है। इसलिए अब शौचालय बनवाने के लिए लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। इस संबंध में डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने रविवार को भी विकास भवन में पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की है। उनका दावा है कि गांवों में हर दिन बड़ी संख्या में शौचालयों के निर्माण हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed