फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scam in municipal works

Bareilly News: नगर पालिका में हुए कार्यों में घोटाला

Thu, 06 Feb 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Scam in municipal works
फरीदपुर। नगर पालिका में अध्यक्ष ने लिपिकों के साथ मिलकर घोटाला किया। शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी ने जांच कर इसकी पुष्टि करते हुए एसडीएम को रिपोर्ट दी। एसडीएम ने अध्यक्ष पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपी की पुष्टि करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। जांच रिपोर्ट भेजने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। नगर पालिका के अध्यक्ष की अब मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जांच रिपोर्ट में 20 लाख रुपये से अधिक की गड़बड़ी बताई गई है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष लगवाए गए अलाव का भुगतान नियम विरुद्ध तरीके से किया गया था। बिना सत्यापन के ही लगभग तीन गुना अधिक भुगतान निकालकर सरकारी धन को खुर्द-बुर्द किया गया। कीटनाशक दवाइयों में भी घोटाला किया गया। नगर पालिका के सभासद अजीम मियां ने डीएम बरेली से शिकायत कर बताया कि नगर पालिका कार्यालय के लिए खरीदे गए एसी में भी घोटाला किया गया। अलाव का भुगतान सिविल के ठेकेदार अब्दुल रशीद खां के नाम से किया गया, जिसमे बड़ा घोटाला हुआ। पालिका के पेयजल, लाइट, सफाई वाहनों में सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति के ही डीजल डलाया जा रहा है, जिसमें घोटाला किए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

सभासदों ने नगर पालिका के अध्यक्ष शराफत जरीवाला पर घोटाला करने का आरोप लगाते हुए मजिस्ट्रेट की निगरानी में जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की थी। शिकायत पर डीएम ने एसडीएम फरीदपुर गुलाब चंद्र अग्रहरि को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने अध्यक्ष पर लगे घोटाले की पुष्टि करते हुए जांच रिपोर्ट एसडीएम को दी। एसडीएम ने घोटाले की जांच रिपोर्ट अब डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ईओ द्वारा साैंपी गई रिपोर्ट में घोटाले की पुष्टि हुई है। मामले की जांच कराकर रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
-गुलाबचंद्र अग्रहरि, एसडीएम
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed