{"_id":"65aae84e52a656b0ca0b7d17","slug":"say-ram-ram-to-ram-ji-hanuman-ji-bareilly-news-c-4-noi1138-328296-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राम जी से राम-राम कहियो, हनुमान जी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राम जी से राम-राम कहियो, हनुमान जी...
Sat, 20 Jan 2024 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शहर के मंदिरों में रामधुन गूंज रही है। त्रिवटीनाथ मंदिर के रामालय में श्री राधा संकीर्तन मंडल की ओर से शुक्रवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। गणेश वंदना से इसका शुभारंभ हुआ। मंडल के सदस्यों ने हृदयस्पर्शी भजनों से वातावरण को राममय कर दिया। राम जी से राम-राम कहियो, हनुमान जी..., मेरे जन्मों के पाप आज मिट जाएंगे, राम आएंगे... जैसे भजनों ने भक्तों को नाचने पर विवश कर दिया। इस बीच श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
मंदिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ तथा संजीव औतार अग्रवाल ने श्री राधा संकीर्तन मंडल के सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में श्री राधा संकीर्तन मंडल के सदस्य अनुज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शिव चावला, राजू गुलाटी, दिनेश शर्मा, विकास अग्रवाल का सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी ने बताया कि शनिवार को शाम 6 से 9 बजे तक श्री राधा संकीर्तन मंडल की ओर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
तुलसी मठ में निष्काम संकीर्तन मंडल की ओर से भजन-कीर्तन की कर्णप्रिय प्रस्तुति की गई। नवीन मोहन पांडेय, शिवकुमार सिंह, सविता सिंह ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। निष्काम पांडेय, सतेंद्र पांडेय, संदीप मेहरा, प्रशांत उपाध्याय और सूरज कुमार आदि ने अपनी प्रस्तुति से परिसर को राममय कर दिया। महंत नीरज नयन दास ने सबको शुभाशीष प्रदान किया। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।