फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Satyam made the highest jump, Meenakshi came first in the race

Bareilly News: सत्यम ने लगाई सबसे ऊंची छलांग, मीनाक्षी दौड़ में अव्वल

Fri, 21 Nov 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Satyam made the highest jump, Meenakshi came first in the race
खेल में जीत होने के बाद इनाम पाकर खुशी छात्र छात्राये
क्योलड़िया। दलेलनगर में बृहस्पतिवार को आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में 16 प्राथमिक और छह उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। इसमें उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में सत्यम ने सबसे ऊंची छलांग लगाई। बालिका वर्ग में मीनाक्षी ने दौड़ में प्रथम रहीं।
विज्ञापन

शिक्षकों के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर के सत्येंद्र, 100 मीटर दौड़ में इस्लाम, 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय खतौआ के रेहान प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय दलेलनगर की अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस तरह अन्य खेलों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान राजपूत देवल, नीलांबर सिंह गंगवार, महेंद्र पाल, हरीश कुमार गंगवार, योगेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
कंपोजिट विद्यालय अटंगा योगी का दबदबा रहा

हाफिजगंज। न्याय पंचायत मसील वलीनगर में आयोजित प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय अटंगा योगी का दबदबा रहा। प्राथमिक विद्यालय फाजिलपुर के पास मैदान में न्याय स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में सत्यम प्रथम रहे। 50 मीटर दौड़ में मो. आरिश, 200 मीटर में नैतिक, बालिका वर्ग में फारजिस कंपोजिट विद्यालय अटंगा योगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी व खो-खो में भी अटंगा योगी की छात्राएं प्रथम रहीं। इस अवसर पर हरस्वरूप, देवेन्द्र, संजय सिह, हरीश कुमार, भुपेंद्र, तनवीर सिह, पारूल गंगवार, वन्दना आदि उपस्थित रहे। संवाद

खेल में जीत होने के बाद इनाम पाकर खुशी छात्र छात्राये

खेल में जीत होने के बाद इनाम पाकर खुशी छात्र छात्राये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed