फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Satta caught again in a house, Mafia Tannu's henchmen arrested

Bareilly News: मकान में फिर पकड़ा सट्टा, माफिया तन्नू के गुर्गे गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Satta caught again in a house, Mafia Tannu's henchmen arrested
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन सट्टेबाजों पर कार्रवाई की। इस बार जोगी नवादा के एक मकान में छापा मारकर सट्टा पकड़ा। जिला स्तरीय माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू के गिरोह से जुड़े तीन गुर्गे गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने घोषित सट्टा माफिया और गैंगस्टर जगमोहन उर्फ तन्नू के गंगापुर स्थित किराये के मकान में रविवार रात छापा मारकर उसके गुर्गे विक्की और भीम राणा को गिरफ्तार किया था। सोमवार रात बारादरी पुलिस ने तन्नू के गुर्गों पर कार्रवाई और तेज कर दी। पुलिस ने जोगी नवादा में बच्चा जेल के पास एक मकान में सट्टा और जुआ करा रहे तीन लोगों को पकड़ा। यह तीनों तन्नू के गुर्गे बताए जा रहे हैं। सैलानी निवासी शफीक निजामी, जोगी नवादा निवासी राजू और किला बाकरगंज निवासी जफर सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने तीनों के पास से 5020 रुपये, तीन मोबाइल, तीन पेन और तीन सट्टा पर्ची वाले पैड बरामद किए हैं। बारादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

.............................

राजू को एक दिन में 20 हजार तक का होता था फायदा- आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह मकान राजू का है। शफीक और जफर का काम सट्टा लिखकर नंबरिंग करना हैं। सट्टे से जो कमाई होती थी उसे बांट दिया जाता था। राजू को कभी पांच तो किसी दिन में 20 हजार तक का फायदा होता था। गली में मुखबिर खड़े करने होते हैं जो हर दिन 200 रुपये लेते हैं। पुलिस के आते ही ये लड़के तत्काल सूचना दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सट्टा माफिया तन्नू परिवार समेत भागा

पुलिस टीम ने एक दिन पहले ही सट्टा माफिया तन्नू के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि तन्नू उसकी पत्नी ललिता और भाई अर्जुन मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोबारा से दबिश दी तो घर में ताला मिला। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी के साथ लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed