{"_id":"6893cafc9c324407050aa28b","slug":"satellite-flyover-will-be-y-shaped-with-rs-100-crore-bareilly-news-c-4-vns1074-698167-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 100 करोड़ से वाईशेप किया जाएगा सेटेलाइट फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 100 करोड़ से वाईशेप किया जाएगा सेटेलाइट फ्लाईओवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर को करीब 100 करोड़ रुपये से वाईशेप करने के लिए मुख्यमंत्री ने बुधवार को मंजूरी दे दी। इस पुल के वाईशेप होने से पीलीभीत रोड पर जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। यह मंजूरी कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के प्रस्ताव पर मिली है। विधायक ने बताया कि बस अड्डे के विस्तारीकरण की भी बात कही गई है। कुछ ही समय में यह बस अड्डा दिव्य और भव्य स्वरूप वाला होगा।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 में सेटेलाइट चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी मिली थी। इससे पहले साल 2021 में सेतु निगम ने ईसाइयों की पुलिया से शाहजहांपुर रोड की ओर 597 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया था। उस समय माना जा रहा था कि सेटेलाइट तिराहे पर लगने वाला जाम खत्म होगा, लेकिन यह समस्या अभी भी बनी हुई है। इस फ्लाईओवर के बनने से शाहजहांपुर की तरफ जाने व आने वालों को जरूरी बड़ी राहत मिली है।
विधायक ने बताया कि पीलीभीत रोड पर यातायात का दबाव काफी बढ़ चुका है। बस अड्डे पर रोजाना 200-250 बसों का आवागमन हो रहा है। वर्तमान में देखने में आ रहा है कि शाहजहांपुर से अधिकांश यातायात अब पीलीभीत मार्ग पर है। चूंकि पीलीभीत मार्ग पर मैरिज हॉल, होटल व काॅलोनियां बसी हैं। इसी क्रम में सेटेलाइट फ्लाईओवर को वाईशेप करने पर अब मुख्यमंत्री ने भी मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि सेतु निगम ने बस अड्डे पर जाम खत्म करने के लिए फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव बनाया था, जिस पर 100 करोड़ से अधिक लागत आने की बात कही गई थी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
35 हजार लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति
महानगर से पीलीभीत बाइपास की तरफ जाने वाले ट्रैफिक के कारण सेटेलाइट बस अड्डे पर जाम रहता है। यहां करीब 200 मीटर तक रास्ता पार करने में आधा घंटा लग जाता है। करीब 35 हजार लोग रोजाना परेशान होते हैं। ईंधन भी फालतू में खर्च होता है और वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। इसके अलावा बस अड्डे से लखनऊ की ओर जाने वाली बसें रोडवेज अड्डे के तिराहे पर पुलिस चौकी के आगे पीलीभीत बाइपास से घूमकर निकलती हैं। वाईशेप फ्लाईओवर बनने से महानगर से पीलीभीत बाईपास की तरफ निकलने वाला ट्रैफिक इसी पुल से होकर निकल सकेगा तो सेटेलाइट बस अड्डे पर उसे जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
2017 से अब तक महानगर में बने फ्लाईओवर
चौपला, सेटेलाइट बस अड्डा, श्यामगंज में फ्लाईओवर बनाए गए हैं। दो आरओबी लाल फाटक व आईवीआरआई के सामने बने हैं। इसके अलावा 15 और फ्लाईओवर प्रस्तावित हैं, जो उप्र राज्य सेतु निगम की कार्ययोजना में शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वाईशेप फ्लाईओवर पर एक नजरलंबाई : 900 मीटर
चौड़ाई : साढ़े आठ मीटर
लागत : 100 करोड़ से अधिक