फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Satellite flyover will be Y-shaped in Bareilly Pilibhit bypass will be four-lane

Bareilly News: सेटेलाइट फ्लाईओवर बनेगा वाईशेप, पीलीभीत बाईपास होगा फोरलेन, मुख्यमंत्री योगी ने दी मंजूरी

Wed, 06 Aug 2025 04:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 04:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक कर बरेली मंडल की विकास योजनाओं को रफ्तार दी। उन्होंने सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों के विकास प्रस्तावों की समीक्षा कर तेजी लाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Satellite flyover will be Y-shaped in Bareilly Pilibhit bypass will be four-lane
सर्किट हाउस में सीएम योगी ने की मंडलीय बैठक - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली मंडल के चार जनपदों बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर की विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी। मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कैंट से भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल के प्रस्ताव पर आधुनिक सेटेलाइट फ्लाईओवर को वाईशेप में बनाए जाने, पीलीभीत बाईपास को फोरलेन में बदले जाने को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बहुप्रतीक्षित नाथ गलियारा योजना को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। सुभाषनगर अंडरपास को प्राथमिकता में शामिल किया गया है। इससे शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने में सहूलियत होगी। पवन विहार कॉलोनी के पीछे हरूनगला से लेकर नागदेवता मंदिर तक नई सड़क का निर्माण होगा। यह मार्ग धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी और बेहतर बनाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम ने प्रत्येक विधायक से उनके क्षेत्रों की प्राथमिक समस्याओं और विकासात्मक ज़रूरतों पर सीधे संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परियोजना के प्रस्ताव से पहले जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श अनिवार्य है। भाजपा के नवाबगंज से विधायक डॉ. एमपी आर्य ने बताया कि विकास योजनाओं के प्रस्ताव पहले ही दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक में उन विकास प्रस्तावों की समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी समेत विकास विभाग के अफसरों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: सावन में बरेली को 'रुद्रावनम' की सौगात, सीएम योगी ने किया शिलान्यास; जानें इस पार्क की विशेषता

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि बरेली मंडल में इंटरस्टेट कनेक्टिविटी को बेहतर करने की आवश्यकता वाले सभी कार्यों को विधायकों की अनुशंसा के आधार पर पहले चरण की कार्ययोजना में शामिल किया जाए। साथ ही, उन्होंने नगर विकास विभाग को निर्देशित किया कि किसी भी परियोजना का प्रस्ताव तैयार करने से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन अनिवार्य रूप से लिया जाए।

योजना का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करें- सीएम 
मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल योजनाएं बनाना ही हमारा लक्ष्य नहीं होना चाहिए। उनका समयबद्ध और ज़मीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के अनुभवों और क्षेत्रीय इनपुट्स को नीति निर्धारण का आधार बनाएं। शासन की मंशा हर योजना को ठोस परिणामों तक पहुंचाने की है। इसके लिए जवाबदेही तय की जाएगी, तकनीक का समुचित प्रभावी ढंगे से उपयोग करें। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 

बैठक में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अफसर
समीक्षा बैठक में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, बरेली प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री संजय गंगवार, सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. डीसी वर्मा, बाबूराम पासवान, विवेक कुमार, डॉ. श्याम बिहारी लाल, राजीव सिंह बब्बू, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीआईजी अजय कुमार साहनी, डीएम अविनाश कुमार सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed