फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Satellite flyover: even if the work is completed in August, traffic will not be able to fill the traffic

सेेटेलाइट फ्लाईओवरः अगस्त में काम पूरा हो भी गया तो भी फर्राटा नहीं भर सकेगा ट्रैफिक

Tue, 02 Jun 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Satellite flyover: even if the work is completed in August, traffic will not be able to fill the traffic
सेटेलाइट पुल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चौराहे के ऊपर हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई 10 के बजाय चार मीटर ही
विज्ञापन

साढ़े पांच करोड़ के एस्टीमेट को मंजूरी न मिलने से लटका निर्माण काम

बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर का काम भले ही जुलाई-अगस्त में पूरा हो जाए, फिर भी ट्रैफिक फर्राटा नहीं भर सकेगा। सेतु निगम ने फ्लाईओवर के ऊपर हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने के लिए साल भर पहले करीब साढ़े पांच करोड़ का जो बजट मांगा था, उसकी मंजूरी अब तक नहीं मिली है। शासन ने अब अगर लॉकडाउन का हवाला देते हुए बजट पास करने में देरी की तो पुल का काम भले ही पूरा हो जाए, लेेकिन बिजली लाइन नीची होने से उस पर ट्रैफिक निकलने की इजाजत नहीं मिल सकेगी।
सेतु निगम ने आधी-अधूरी तैयारियों के बीच मार्च, 2019 में करीब 26 करोड़ की लागत से सेेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया था। बाद में बिजली लाइन और पोल शिफ्ट करने के लिए अलग से एस्टीमेट भेजे गए। चौराहे के दोनों तरफ पुल लगभग बन चुका है, लेकिन चौराहे के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को अब तक ऊंचा नहीं किया गया है। पॉवर कॉरपोरेशन को इस काम के लिए सेतु निगम को करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये देने हैं, लेकिन साल भर बाद भी शासन से इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है। अधिकारियों का कहना है कि पुल का काम तो अगस्त में पूरा हो जाएगा, लेकिन पुल के ऊपर बिजली लाइन कम से कम 10 मीटर ऊंची होनी चाहिए, जबकि अभी इसकी ऊंचाई केवल चार से साढ़े चार मीटर ही है। ऐसे में फ्लाईओवर बन भी गया तो भी ट्रैफिक नहीं शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन

नोडल अफसर के सामने भरी हामी, अब मुकर गए

जनवरी में नोडल अफसर, प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने सर्किट हाउस में सेतु निगम के अफसरों के साथ मीटिंग की थी। उस समय सेतु निगम के अधिकारियों ने यह हामी भरी थी कि वे पावर कारपोरेशन का एस्टीमेट बढ़ाए बगैर मौजूदा बजट में ही काम पूरा कर देंगे, लेकिन अब सेतु निगम के अधिकारी इससे मुकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन ऊंचा किए बगैर फ्लाईओवर पर ट्रैफिक शुरू करना मुमकिन नहीं होगा। शासन स्तर पर एस्टीमेट की जांच चल रही है। जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। - देवेंद्र सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed