फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   satelite flyover bridge

मंत्री जी! पहले बसें-ठेले खोमचे हटवाएं फिर भी जाम लगे तो पुल जरूर बनवाएं

Sat, 14 Sep 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
satelite flyover bridge
बरेली। शहर के सबसे ज्यादा चौड़े सेटेलाइट चौराहे पर पीलीभीत बाईपास रोड पर फ्लाईओवर की एक लेन बनाने का सुझाव केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सीएम को भेजा है। जबकि 70 मीटर चौड़ी इस सड़क पर रोडवेज बस अड्डे के सामने बसें, ठेले, खोमचे वाले खडे़ रहते हैं। लोगों का कहना है कि अगर पीलीभीत रोड का यह कब्जा ही हटा दिया जाए तो फ्लाईओवर को बनाने की जरूरत ही नहीं रह जाएगी। अगर फिर भी जाम लगता है कि तो फ्लाईओवर बनाने में कोई गुरेज नहीं है।
विज्ञापन

सेतु निगम अभी सेटेलाइट चौराहे पर बरेली-शाहजहांपुर रोड को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण करा रहा है। जनवरी से बन रहे इस पुल का करीब 30 फीसदी काम भी पूरा हो चुका है। कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने पीलीभीत रोड पर भी इस फ्लाईओवर की एक लेन बनाने की चिट्ठी सीएम को भेजी थी। जबकि लोग हैरान इस बात से हैं कि इस चौराहे पर ट्रैफिक का सबसे ज्यादा दबाव रोडवेज का ही है। यहां से हर दिन सैकड़ों बसें गुजरती हैं और हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। ट्रैफिक का 30 से 40 फीसदी तक यातायात रोडवेज से ही जुड़ा है। जबकि बरेली, शाहजहांपुर या पीलीभीत की तरफ से आने वाली बसों या उसके यात्रियों को इस फ्लाईओवर से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली। रोडवेज से जुड़ा अधिकांश ट्रैफिक सर्विस लेन से ही होकर गुजरेगा। लोगों का कहना है कि अगर काफी चौड़े सेटेलाइट चौराहे से ठेले व खोमचे वालों को हटा दिया जाए। टैंपो व डग्गामार वाहनों के खड़े होने पर प्रतिबंध लग जाए तो रोड और चौड़ा होने से जाम की दिक्कत खुद ब खुद खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


हाईलाइटर
ये रहेंगी दुश्वारियां
-शाहजहांपुर से आने-जाने वाली बसें पुल पर चढ़ने के बजाय नीचे सर्विस लेन से होकर ही रोडवेज तक आएंगी। अगर बसें फ्लाईओवर से गुजरेंगी भी तो रोडवेज पर आने के लिए उन्हें पुल से टर्न लेना होगा। इससे जाम की समस्या पैदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्यामगंज से रोडवेज की तरफ आने वाले यात्री सर्विस लेन से ही आएंगे। पुल और उसके पिलर बन जाने से रोड संकरी हो जाएगी। इससे जाम की समस्या बढ़ेगी।
-पीलीभीत रोड पर सेटेलाइट बस अड्डे से करीब सौ मीटर आगे तक पुल उतरेगा। शाहजहांपुर से रोडवेज की ओर आने वाली बसों को घुमाव लेने से एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed