{"_id":"6453aba40c53a8e296011bc4","slug":"sarvjeet-name-listed-in-gangster-and-land-mafia-in-bareilly-2023-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गैंगस्टर और भूमाफिया में बढ़ सकता है सर्वजीत का नाम, पुलिस जुटा रही सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गैंगस्टर और भूमाफिया में बढ़ सकता है सर्वजीत का नाम, पुलिस जुटा रही सबूत
Fri, 05 May 2023 05:30 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 05 May 2023 05:30 AM IST
सार
बरेली में रंगदारी मांगने के मामले में जेल भेजे गए सर्वजीत बख्शी की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। पुलिस उसके खिलाफ सबूत जुटा रही है। उसका नाम गैंगस्टर और भूमाफिया में शामिल कर सकती है।
विज्ञापन
रंगदारी मांगने का आरोपी सर्वजीत बख्शी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में रंगदारी मांगने के मामले में जेल भेजा गया सर्वजीत बख्शी एलायंस ग्रुप के निदेशकों के साथ कई मुखौटा कंपनियों में पार्टनर था। सर्वजीत ने दूसरे राज्यों के पतों पर कई मुखौटा कंपनियां रजिस्टर्ड करा रखी है, जिसमें एलायंस बिल्डर्स के लोग भी जुडे़ हैं। पुलिस सर्वजीत और एलायंस बिल्डर्स से जुडे़ लोगों के बीच लेनदेन के सबूत जुटा रही है। लेनदेन के सबूत मिलते ही सर्वजीत का नाम गैंगस्टर के मुकदमे में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
रंगदारी मामले की विवेचना कर रही इज्जतनगर पुलिस भी चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल ट्यूलिप टावर के मालिक सर्वजीत को थाना इज्जतनगर पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में जेल भेज दिया है। इस मामले की विवेचना कर रही इज्जतनगर पुलिस को चार्जशीट लगानी है।
विज्ञापन
Trending Videos