फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sarendar

आखिर साध्वी समर्थकों ने किया सरेंडर

Sat, 22 Aug 2015 01:34 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 22 Aug 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची की महापंचायत में शामिल होने जाते समय भोजीपुरा थाने के सामने बैरियर तोड़कर दरोगा पर गाड़ी चढ़ाने कोशिश के आरोपी साध्वी समर्थकों ने आखिर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीजेएम ने जमानत अर्जी खारिज कर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधई समेत तीन नेताओं को जेल भेज दिया है। तीनों नेता नारेबाजी करते हुए कचहरी पहुंचे थे। इनमें से भाजपा नेता चक्रवीर सिंह चौहान फतेहगंज पश्चिमी में हुए दंगे में भी नामजद हैं। एसओ भोजीपुरा सतेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को वह दंगे वाले मुकदमे में तलबी की रिपोर्ट कोर्ट को देंगे।  
विज्ञापन

27 जुलाई को थाना भोजीपुरा में साध्वी प्राची के प्रतिनिधि कर्मचारी नगर निवासी सुनील कुमार मिश्रा, सीबीगंज के रहने वाले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी, भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक फतेहगंज पश्चिमी निवासी चक्रवीर सिंह चौहान एडवोकेट आदि को नामजद किया गया था। आरोप यह था कि साध्वी के प्राची की शेरगढ़ में ऐलान की गई महापंचायत में जाते समय उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कार से बैरियर तोड़कर दरोगा को रौंदने की कोशिश की। इस मामले में अगले ही दिन छह लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। भाजपा नेताओं पर पुलिस लगातार कोर्ट में हाजिर होने के लिए दबाव बना रही थी। बृहस्पतिवार को विवेचक दरोगा सुबोध कुमार ने चौकीदार से तीनों आरोपियों के घरों पर 82 का नोटिस चस्पा करके मुनादी करा दी। शाम को ही भोजीपुरा चक्रवीर चौहान और सुनील मिश्रा ने कोर्ट में हाजिर होने की तैयारी कर ली थी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पहले ही कोर्ट में हाजिर होने की अर्जी दे रखी थी। शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ तीन आरोपी कचहरी पहुंचे। पुलिस बाहर खड़ी तमाशा देखती रही और वह शांत होकर सीजेएम कोर्ट पहुंच गए। उनके साथ आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के अलावा भाजपा नेता गुलशन आनंद, आदेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह वीर, सुधीर जैन, अजय जेठली, दिव्य चतुर्वेदी, बार एसोसिएशन के सचिव अमर भारती, मनोज वाजपेई थे। सीजेएम ने तीनों की जमानत अर्जी खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।    
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed