फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sapling plantation message given in Harela festival

Bareilly News: हरेला महोत्सव में दिया पौधरोपण का संदेश

Mon, 31 Jul 2023 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 31 Jul 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sapling plantation message given in Harela festival
बरेली। विश्व हरेला महोत्सव परिवार की ओर से रविवार को पीलीभीत बाईपास स्थित एक बरातघर में पांचवां हरेला महोत्सव मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक छवि दिखाई दी तो पौधरोपण का संदेश दिया गया। पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा व अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। इसमें एमजेपी विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. केपी सिंह को रोहिलखंड गौरव सम्मान, चिकित्सा के क्षेत्र में रुहेलखंड गौरव सम्मान डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. ललित सिंह, बरेली गौरव सम्मान वैभव चौधरी डिप्टी रेंजर फॉरेस्ट, सेना में उत्कृष्ट सेवा के लिए कर्नल के रवि काठ को श्रेष्ठ नागरिक सम्मान व सूबेदार जीएस बोरा को 1971 की लड़ाई में भाग लेने पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान और श्रेष्ठ नागरिक सम्मान अमित पंत व शैलेश कुमार शर्मा को दिया गया। सेक्रेड हार्ट की राधा सिंह को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिलाओं के एक ग्रुप ने वृक्ष बचाओ रैली का आयोजन किया। स्कूली बच्चों के बीच ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद संतोष गंगवार, मुख्य वक्ता आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक बृज क्षेत्र धर्मेंद्र, विशिष्टि अतिथि राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार रहे। इस दौरान कार्यक्रम सचिव डॉ. मनोज कांडपाल, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. हरीश भट्ट, अजय भट्ट, रमेश पंत, जेएस पटनी, अमित पंत, रीतू कांडपाल, मीनाक्षी गोस्वामी, डॉ. तनुजा भट्ट, डॉ. ज्योति, डॉ. रीना समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed