फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Santosh Gangwar expressed his gratitude to the party leadership for appointed as the Governor of Jharkhand

राज्यपाल बनाए जाने पर बोले संतोष गंगवार: पद की नहीं थी इच्छा, जो जिम्मेदारी मिली है, उसे बखूबी निभाऊंगा

Sun, 28 Jul 2024 05:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jul 2024 05:04 PM IST
सार

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार ने बरेली में भाजपा कार्यालय पर अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को मतभेद भुलाकर पार्टी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, इसे बखूबी निभाऊंगा।

विज्ञापन
Santosh Gangwar expressed his gratitude to the party leadership for appointed as the Governor of Jharkhand
पार्टी कार्यालय पर हुआ संतोष गंगवार का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड का राज्यपाल बनाए जाने के बाद बरेली के पूर्व सांसद संतोष गंगवार का रविवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर फूलमालाएं पहनाकर स्वागत हुआ तो वह भावुक हो गए। कहा कि उन्हें पद की कोई इच्छा नहीं थी। पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे बखूबी निभाऊंगा।

विज्ञापन


राजनीतिक संस्मरण साझा करते हुए संतोष गंगवार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पार्टियां ऐसे ही काम करती हैं। आपाताकल के बाद जब पार्टी का गठन हुआ, तब संगठन में महामंत्री के तौर पर काम करने का मौका मिला। रोज सौ-सौ पोस्टकार्ड लिखता था। 
विज्ञापन




तब पार्टी का स्वरूप दूसरा था, अब दूसरा है। पहले भी जो जिम्मेदारी मिली, उसे बखूबी निभाया। हमारे देश में कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां के बारे में लगातार अखबारों में प्रकाशित होता रहता है। ऐसे ही एक राज्य में कार्य करने का मौका मिला है। इस जिम्मेदारी को मैं बखूबी निभाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष ने कहा कि उन्होंने कभी पार्टी से टिकट की मांग नहीं की। बीते चुनाव में पार्टी से चुनाव लड़ने की मांग की थी, पर पद में कोई रुचि नहीं थी। अब पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, वह दूसरे तरह की है। अब जो काम करूंगा, उसमें अंतर है। सबको साथ लेकर चल पाने का काम आसान नहीं।
 

वरिष्ठ डांट दें तो भी उनका सम्मान करें
संतोष गंगवार ने कहा कि लंबे समय तक पार्टी के साथ काम करने के दौरान कुछ साथियों से नाराजगी भी रही, पर सबके प्यार की बदौलत ही इस मुकाम तक पहुंचा हूं। मैंने रामलाल का तौर तरीका देखा है। वरिष्ठ कार्यकर्ता सुमन केसरी के साथ भी रहा। 

वह ऐसे डांटते थे, जिसकी कल्पना मुश्किल है। पर इसका सम्मान करना चाहिए। इसलिए राजनीतिक बातें यहीं छोड़कर जाएं। अगर याद रखेंगे तो अपना भी नुकसान करेंगे और पार्टी का भी। कुछ बातें अगर किसी साथी को अच्छी न लगी हों तो क्षमा चाहता हूं।

पार्टी की तीसरी बार जीत की दुनिया भर में चर्चा
राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस तीसरी बार जीती थी। अब भाजपा जीती है, जिसकी चर्चा देश-दुनिया में हो रही है। पार्टी की सक्रियता और काम करने का जो तरीका है, उससे तालमेल बिठाएं। राजनीति का स्वरूप भी यही है कि जो जिम्मेदारी मिले, उसे निभाते रहें। नाराजगी-प्रसन्नता दोनों अलग बातें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed