{"_id":"69977f0adbe7f8e175048f4b","slug":"sanskrit-board-exams-begin-questions-remain-common-bareilly-news-c-4-vns1074-829589-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज, सामान्य रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज, सामान्य रहे सवाल
Fri, 20 Feb 2026 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। जिले में बिशप मंडल इंटर कॉलेज को एक मात्र केंद्र बनाया गया है। पहले दिन पूर्व मध्यमा द्वितीय के साथ उत्तर मध्यमा प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते समय परीक्षार्थियों के चेहरों पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। अधिकतर विद्यार्थियों का मानना था कि प्रश्नपत्र का स्तर तो सामान्य रहा, लेकिन उत्तरों को विस्तार से लिखने में समय की कमी महसूस हुई।
पूर्व मध्यमा द्वितीय की परीक्षा में पंजीकृत 72 में से 56 परीक्षार्थियों उपस्थित रहे। उत्तर मध्यमा द्वितीय में पंजीकृत 22 में से 21 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। उत्तर मध्यमा प्रथम में पंजीकृत 29 में से सिर्फ पांच ही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
सरल रहे सवाल, उत्तर लिखने में लगा समय
परीक्षा में पूछे गए सवाल सरल थे, पर उत्तर लिखने में ज्यादा समय लगा। इसलिए परीक्षा के अंत तक लिखते रहे। - आलोक, उत्तर मध्यमा प्रथम
सवाल आसान रहे, लेकिन समय की कमी काफी महसूस हुई। अंत में परीक्षा को पूरा कर लिया। - रवि, पूर्व मध्यमा