फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanitation in the imagination of the public Skulaen Jagaange rotary and IMA

सरकारी स्कूलाें में स्वच्छता की अलख जगाएंगे रोटरी और आईएमए

Mon, 02 Jan 2017 01:13 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 02 Jan 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sanitation in the imagination of the public Skulaen Jagaange rotary and IMA
medical
सफाई और स्वच्छता को लेकर रोटरी मंडल और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने हाथ मिलाया है। यूपी और उत्तराखंड के सरकारी स्कूलाें से इसकी शुरुआत होगी। बरेली में रविवार को नए वर्ष पर दोनों संस्थाआें के बीच समझौता (एमओयू) हस्ताक्षर किया गया है। इसके तहत 10 हजार शौचालय और 300 से अधिक वॉश स्टेशन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन

समझौता हस्ताक्षर से पहले रोटरी मंडल के गवर्नर डॉ. रवि मेहरा, आईएमए यूपी प्रेसीडेंट डॉ. विनय गुप्ता और उत्तराखंड के प्रेसीडेंट डॉ. टीएस रौतेला ने संयुक्त प्रेसवार्ता में जानकारी साझा की। डॉ. मेहरा ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत रोटरी इस काम को आगे बढ़ाएगा। इसमें आईएमए की मदद जागरूकता के लिए ली जाएगी। डॉ. मेहरा ने बताया कि वॉश स्टेशन में छह नल दोनों तरफ होंगे, ताकि बच्चे हाथ धोने की आदत को अच्छे से सीख सकें। साबुन भी उपलब्ध कराएंगे। लड़कियों के लिए अलग शौचालय होगा। शौचालय सॉकपिट वाले होंगे। आगे इनके नैपकिन निस्तारण के लिए इंसीनरेटर युक्त वेंडिंग मशीन भी लगाई जाएगी। इस दौरान बरेली प्रेसीडेंट डॉ. जेके भाटिया, सचिव डॉ. राजेश कक्कड़, विनोद पागरानी, संदीप मेहरा व अन्य आईएमए व रोटरी सदस्य शामिल रहे। 
विज्ञापन

- आईएमए हर माह आधे घंटे देगी क्लास 
डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि आईएमए स्कूलों में हर माह आधे घंटे के लिए जाएगी और बच्चाें को हाथ धोने के तरीके व बीमारियों से बचाव के तरीके बताएगी। यूपी से आईएमए बरेली के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल को राज्य समन्वयक बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- शौचालय सफाई के लिए होगा टीम का गठन 
डॉ. रवि मेहरा ने बताया कि शौचालय की सफाई और वॉश स्टेशन की देखभाल के लिए हम क्षेत्र के लोगाें को रोटरी कम्युनिटी कार्प से जोड़ेंगे। ये रोटरी से जुड़कर इनकी देखभाल करेंगे। हम प्रमाण पत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed