फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samosas being sold in Siklapur, Ludo playing on the road in Sanjay Nagar

सिकलापुर में बिक रहे समोसे, संजय नगर में सड़क पर खेल रहे लूडो

Wed, 01 Apr 2020 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Samosas being sold in Siklapur, Ludo playing on the road in Sanjay Nagar
सड़कों पर बेवजह इधर-उधर घूमते युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। बरेली में छह कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस ने लॉकडाउन में सख्ती कर दी है, लेकिन गली मोहल्लों में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है। मंगलवार दोपहर भी लॉकडाउन उल्लंघन का ऐसा ही नजारा कई जगह दिखा।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे सिकलापुर चौराहे से नर्सिंग होम की ओर बढ़ने पर खासी भीड़ लगी थी। बच्चों से लेकर बड़े लोग तक घरों के बाहर टहल रहे थे। पड़ोस में ही दो ठेले लगे थे। इन पर समोसे और पकौड़ी मिल रही थीं। कैमरा देखकर यह लोग थोड़ा झिझके और कुछ घरों में चले गए। आगे बस्ती में बढ़ने पर भी ऐसी ही स्थिति थी। यहां कई महिलाएं दरवाजों पर बैठी चर्चा में मशगूल थीं। साहू राम स्वरूप कॉलेज के पास सन्नाटा पसरा था। आलमगिरिगंज का मार्केट लगभग पूरी तरह बंद था तो कुतुबखाना चौक पर पुलिस चेकिंग में मशगूल थी। आने-जाने वालों से विस्तृत पूछताछ की जा रही थी। कुछ लोगों को पुलिस ने वापस कर दिया तो बेहद जरूरी होने पर ही आगे जाने दिया। इधर, संजय नगर में भी लॉकडाउन का उल्लंघन जैसा नजारा था। लड़कों की भीड़ सड़क पर थी। कुछ लड़के सड़क किनारे एकजुट होकर लूडो खेल रहे थे। मीडिया या पुलिस के आने पर यह लोग अंदर चले जाते थे और फिर निकल आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed