फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal girl sexually assaulted like Hyderabad veterinary doctor Nirbhaya death

#KabTakNirbhaya हैदराबाद के बाद, पिछले नौ दिनों से तड़प रही संभल की निर्भया ने भी तोड़ा दम

Sat, 30 Nov 2019 01:56 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 30 Nov 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Sambhal girl sexually assaulted like Hyderabad veterinary doctor Nirbhaya death
minor rape

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुई वीभत्स घटना ने सभी देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है। तमाम खबरों और मीडिया कवरेज के कारण पूरे देश की नजर वहां टिकी हुई हैं, लेकिन उस घटना के ठीक दो दिन बाद शनिवार को उत्तर प्रदेश के संभल जिले की एक निर्भया ने भी हैवान के हमले से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


बीते 21 नवंबर को संभल के नखासा थाना क्षेत्र के कस्बे में एक किशोरी के साथ एक दरिंदे ने दुष्कर्म कर उसे जिंदा जला दिया था। पिछले कई दिनों से गंभीर हालत में किशोरी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थी। कई बार उसके बयान लेने की कोशिश की गई, लेकिन वह नाम के अलावा कुछ भी नहीं बता पाई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म और जिंदा जलाए जाने के बाद भी वह 9 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझती रही, लेकिन आखिरकार शनिवार सुबह उसके शरीर ने साथ छोड़ दिया। बताया गया कि दुष्कर्म करने का बाद जिस वक्त उस जलाया जा रहा था, संयोग से उसी समय मौके पर किशोरी की मां पहुंच गई और आरोपी पर लाठी से हमला कर दिया। 

इससे किशोरी उस समय तो बच गई, लेकिन तबतक उसके शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था। अस्पताल में पड़ी किशोरी के गले में नली लगी हुई थी। नखासा थाना पुलिस उसके बयान के लिए लगातार परिसर में मौजूद रही, लेकिन वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थी। आखिरी समय में उसके शरीर में अत्यधिक तकलीफ होने लगी...और आखिरकार संभल की निर्भया ने भी दम तोड़ दिया। 

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रातभर दबिश देने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को युवक को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जिसके बाद उसे मुरादाबाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed