फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samajwadi Student leaders stopped car of Vice Chancellor in Rohilkhand University Bareilly

Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं ने किया कुलपति का घेराव, गाड़ी रोककर निकाली पहिये की हवा

Thu, 26 Oct 2023 03:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Oct 2023 03:31 PM IST
सार

समाजवादी छात्र सभा के नेता रवि पंडित के नेतृत्व में विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति को गाड़ी को गेट पर ही रोक लिया और पहिये की हवा निकाल दी।

विज्ञापन
Samajwadi Student leaders stopped car of Vice Chancellor in Rohilkhand University Bareilly
छात्र नेता ने कुलपति को समस्याओं से कराया अवगत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को समाजवादी छात्र सभा (सछास) के छात्र नेताओं ने कुलपति का घेराव किया। छात्र नेता रवि पंडित के नेतृत्व में विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति को गाड़ी को गेट पर ही रोक लिया और पहिये की हवा निकाल दी। कुलपति को विश्वविद्यालय के अंदर नहीं जाने दिया। गेट पर ही छात्र नेता ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। 

विज्ञापन


एलएलबी की सीटें हैं खाली 
समाजवादी छात्रसभा के छात्र नेता ने बताया कि एलएलबी की तमाम सीटें खाली पड़ी हैं। साइट खोलकर विद्यार्थियों को मौका दिया जाए। छात्रों का आरोप था कि हाल में ही बीए, बीकॉम, बीएससी के सेमेस्टर का रिजल्ट आया। परीक्षा में सम्मिलित होने के बावजूद कई छात्रों को अनुपस्थित दिखाया गया। 

विज्ञापन

छात्र नेता रवि पंडित ने बताया कि हाल में विद्यार्थियों ने एलएलबी के लिए प्रवेश परीक्षा दी। अच्छे नंबर होने के बावजूद भी वेबसाइट को बंद कर दिया गया। यदि समय पर वेबसाइट नहीं खुली तो विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने एलएलबी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। 

विज्ञापन

भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी 
इस दौरान कुछ छात्रों ने कहा कि अभी कुछ सेमेस्टर का रिजल्ट नहीं आया है, जिसकी वजह से विद्यार्थी दीक्षांत समारोह में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे। छात्र नेता ने कहा कि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह मजबूर होकर विश्वविद्यालय में भूख हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता सर्वराज सिंह, नीलम , राधिका अग्रवाल , आतिफ सैफ, सूरज, प्रतीक सिंघल, तान्या, प्राची, सुनील यादव, अंकुर आदि छात्र मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed