फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samajwadi Party Leader Rajpal Kashyap got angry on the statement of CO Anuj Chaudhary

UP News: सीओ अनुज चौधरी के बयान पर भड़के सपा नेता, बोले- हमारी सरकार आई तो ऐसे अफसरों पर होगी कार्रवाई

Mon, 10 Mar 2025 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 06:25 PM IST
सार

संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान को लेकर सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। कहा कि वह बयान सीओ संभल का नहीं, बल्कि भाजपा और आरएसएस का है। 

विज्ञापन
Samajwadi Party Leader Rajpal Kashyap got angry on the statement of CO Anuj Chaudhary
सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, सीओ संभल अनुज चौधरी

विस्तार

सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) की रणनीति ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में आधा किया है। 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में भाजपा को हटाने का काम करेगी। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। सपा पूर्ण बहुमत के साथ आएगी। राजपाल कश्यप सोमवार को बरेली पहुंचे थे। उन्होंने संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान को लेकर भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन


सीओ अनुज चौधरी के बयान पर राजपाल कश्यप ने कहा कि वह बयान सीओ का नहीं, भाजपा व आरएसएस का है। भाजपा ने हमेशा नफरत की राजनीति की है, यह उसी का उदाहरण है। होली भाईचारों का त्योहार हिंदू मुस्लिम सब मिलकर यह त्योहार मनाते हैं। होली के त्योहार में तो सब झगड़े समाप्त हो जाते हैं लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने दे रही है। कहा कि प्रदेश में तैनात कुछ अधिकारी भाजपा के प्रवक्ता की तरह बोलते हैं। हमारी सरकार आई तो ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सभी वर्गों के लोग परेशान- सपा नेता 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। दिनदहाड़े लोगों की हत्या कर दी जा रही है। बरेली में ही कुछ माह पहले लेखपाल की हत्या की गई। तीन दिन पहले सीतापुर में पत्रकार की हत्या कर दी गई। लेकिन सरकार सिर्फ हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। इस सरकार से किसान से लेकर सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। खेतों में छुट्टा जानवर फसलों को खा रहे हैं। पशु सड़कों पर टहल रहे हैं। लेकिन सरकार की आरे से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है। सरकार ने आते ही छात्रसंघ चुनाव को बंद करा दिया, ऐसी स्थिती में नेता कहां से आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूलों में बेतहाशा फीस बढ़ाई जा रही है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। युवा डिग्री लेकर वह सड़कों पर झूम रहे हैं। पढ़-लिखकर पकौड़े का ठेला लगा रहे हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कहा कि भाजपा राम के नाम पर राजनीति करती है। कहते हैं कि वह राम को लेकर आए हैं। क्या भगवान को कोई पार्टी ला सकती है। राम का नाम लेने के बाद भी उनकी 2024 चुनाव में उनकी सीटें कम हुई हैं।

'युवा प्रयागराज में बाइक पर ढो रहे थे सवारी'
युवाओं के प्रश्न पर कहा कि प्रयागराज कलेक्ट्रर, एसपी, एसडीएम बनाने की फैक्टरी है। यहां हजारों युवा मन में अधिकारी बनने का सपने लिए आते हैं, लेकिन महाकुंभ के दौरान योगी सरकार ने युवाओं को बाइक पर सवारी ढोने वाला बना दिया। प्रयागराज में युवाओं ने पढ़ाई छोड़कर सवारियां ढो रहे थे जो बहुत शर्मनाक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed