{"_id":"5d7d0f528ebc3e93cc43f48a","slug":"samajwadi-party-leader-akhilesh-yadav-targets-bjp-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- 'डबल इंजन' वाली सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- 'डबल इंजन' वाली सरकार
Sat, 14 Sep 2019 09:33 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 14 Sep 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : Amar Ujala
रामपुर से लौटकर बरेली पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा को फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है। आजम खां और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने रामपुर में पीड़ित परिवार और वकील से मुलाकात की है। भाजपा 'डबल इंजिन' वाली सरकार है, कहीं भी विकास नहीं हो रहा है। हर सेक्टर नीचे जा रहा है, क्रूड ऑयल सस्ता है लेकिन डीजल पेट्रोल महंगा है।
विज्ञापन
रामपुर में क्या बोले अखिलेश ?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खां पर बकरी चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसपर कोई विश्वास भी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आई तो हम भी इसी पर अमल करेंगे और तब भी यही अधिकारी और पुलिस होगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव उन लोगों के परिवारों से भी मिले जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही उन्होंने सपा महिला मोर्चा, अधिवक्ता और पालिकाध्यक्ष से भी मुलाकात की। इसके बाद अखिलेश यादव ने जौहर यूनिवर्सिटी का दौरा किया।